महिला ने सुनाई दर्द भरी कहानी ससुराल वाले पैरों में जंजीर और ताला लगा रखते थे

महिला ने सुनाई दर्द भरी कहानी ससुराल वाले पैरों में जंजीर और ताला लगा रखते थे

होशियारपुर (पंजाब)
जंजीर से बांध कर रखते थे ससुराल वाले, महिला मंडल ने बचाया
पता चला तो जबरन वापस ले जाने जा आश्रम आ धमके ससुराल वाले

होशियारपुर की गुरुनानक सेवा सोसायटी आश्रम लाभ नगर में गुरुवार शाम तब हंगामा हो गया जब एक महिला को लेने लाल हुसैन निवासी हरदोखानपुर, गांव चक्कोवाल शेखें के नंबरदार के साथ पुलिस के मुलाजिम पहुंचे। उनका कहना था कि महिला अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई थी। थाना बुल्लोवाल में 20 जुलाई को ससुराल वालों ने शिकायत भी दी थी।

समाज सेवक एसएम सिद्धू और महिला मंडल की महिलाओं ने बताया कि उक्त महिला उन्हें बड़ी ही बुरी हालत में मिली। उसके पैर में जंजीर बंधी थी जिस पर ताला लगा हुआ था। वह मिट्टी से लथपथ थी। उन्होंने ही उसे लाभ नगर में गुरुनानक सेवा सोसायटी के आश्रम में छोड़ दिया था, जहां वह अब रह रही है। महिला ने भी थाना बुल्लोवाल की पुलिस को बयान दिया जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि वह नूरदीन निवासी एक व्यक्ति के साथ विवाहित है। उसका मायका बीजका, डोडा जिला, जम्मू-कश्मीर में है। ससुराल परिवार उसे परेशान करता था। उसे जानवरों की तरह जंजीर से बांधकर ताले लगाकर रखा जाता था। इस कारण वह वहां से भाग आई थी। उसे पीटा भी जाता था। विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। थाना बुल्लोवाल से आए पुलिस कर्मी कुलवंत सिंह को पीड़िता ने लिखित शिकायत भी दी है।

 

Related posts