
ऊना। मलाहत में शनिवार सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर डाला। समय रहते युवक के इस कदम का परिजनों और अन्य लोगों को पता लगने के चलते उसे फंदे से उतार लिया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फंदे से उतारे जाने के बाद युवक को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। लेकिन, उसके परिजन उसे चंडीगढ़ स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मलाहत के 38 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन,0 युवक की ओर से उठाए जा रहे कदम का परिजनों को पता चलते ही उन्होंने युवक को फंदे से नीचे उतार लिया। जबकि, उस समय तक युवक की हालत गंभीर हो चुकी थी। उधर, एएसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। युवक को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया है, पुलिस मामले पर निगाह रखे हुए है।
