भूस्खलन से सिरमौर में 62 सड़कें बंद, लोगो को करना पड़ रहा भारी दिक्क्तों का सामना

भूस्खलन से सिरमौर में 62 सड़कें बंद, लोगो को करना पड़ रहा भारी दिक्क्तों का सामना

जनपद सिरमौर में बारिश और भूस्खलन से 62 सड़कें बंद हैं। लोगों की दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। लोक निर्माण विभाग का 4.95 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिले में 35 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जबकि सात पेजयल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा पांच कच्चे मकान और आठ गोशालाएं बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से ढह गईं।

लोक निर्माण विभाग की ओर से रविवार को मार्ग बहाल का कार्य जारी रहा। बावजूद इसके नाहन की 15, संगड़ाह की 17, शिलाई की 22, राजगढ़ की दो, पांवटा और सराहां की तीन-तीन सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। इसी तरह जलशक्ति विभाग की नाहन में पांच और राजगढ़ में दो पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुईं। विद्युत बोर्ड के नाहन में 12 और पांवटा में 23 ट्रांसफार्मर बंद रहे।

जिले के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन से पांच कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने से 70,000 रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह आठ गोशालाएं ढहने से 1,48,500 रुपये की क्षति हुई है। ग्रामीण राजस्व अधिकारियों ने नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।

परिवहन निगम के 10 रूट बंद, 4 बसें फंसी

लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के दस रूट अभी भी बंद पड़े हैं। इनमें निगम की चार बसें नौ दिन बाद भी नहीं निकल पाई हैं। ये बसें कोटीधीमान, छौऊबोगर, कठवार और भवाई बलीच में फंसी है। रूट प्रभावित होने से निगम के नाहन डिपो को अब तक 30 लाख के करीब नुकसान हुआ है।

हरिपुरधार
कंधों पर नकदी फसलों को सड़क तक पहुंचा रहे लोग

हरिपुरधार। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक सप्ताह बाद भी क्षेत्र में स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। नौ दिनोंं के बाद भी नहीं खुल पाई है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नौहराधार क्षेत्र में आलू, फ्रांसबीन फसलें मंडियों तक न पहुंच पाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं गत्ताधार क्षेत्र के तांदियो, खीजवाडी, देवललाह, मानल, रिनोई, कोनला, कलोना, रीठ, अवाठा, सांगना, नाया पंजोड हलाह और लोजा मानल गांव में लोग टमाटर की तैयार फसल को पीठ पर उठाकर चार से पांच किलोमीटर का सफर तय करके सड़क तक पहुंचा रहे हैं। भूस्खलन के कारण रास्त मानल तांदियो सड़क जगह-जगह बंद है। उधर, हरिपुरधार और कुपवी के लिए आठ दिन बाद भी बसें नहीं पहुंची हैं। न ही बड़े वाहनों की आवाजाही हो पाई है। लोग भाड़े पर टैक्सियां लेकर गंतव्यों को जाने के लिए मजबूर हैं।

जलशक्ति विभाग का 10 करोड़ रुपये का नुकसान

शिलाई। जलशक्ति मंडल शिलाई में बारिश और भूस्खलन से 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने 257 योजनाओं में से 73 योजनाएं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन योजनाओं को सुचारू करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं योजनाओं को इंटर कनेक्ट करके लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

झूला पुल टूटने से कटा संपर्क

नघेता। पांवटा विधानसभा क्षेत्र की बनौर पंचायत के आधा दर्जन गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। टौंस नदी पर बना झूला पुल पत्थर लगने से क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में आनरा, शिरडी-खतवाड़, बनोरी, मियाम, ओवा, कुम्मलाह, पमता गांव के लोग को अपनी नकदी फसलें बाजार तक पहुंचाने में दिक्कतें हो रहीं हैं।

बरसात के मौसम में बाजार तक पहुंचने का यही झूला पुल मात्र एक जरिया था। स्थानीय निवासी सीता राम कपूर, काहन सिंह, सूरत सिंह, कंवर शर्मा, वार्ड सदस्य बबीता, आशा देवी, सुंदर सिंह भंडारी, रामभज चौहान,वीरेंद्र चौहान आदि ने प्रशासन से झूला पुल की मरम्मत की मांग की है। एसडीएम गुंजीत चीमा ने बताया झूला पुल की मरम्मत के लिए जल्द टीम भेजी जाएगी।
——
ददाहू- बेचड़ का बाग मार्ग सनाना के समीप रहा बंद
ददाहू। सैनधार क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों को जोड़ने वाला ददाहू- बेचड़ का बाग मार्ग रविवार को सनाना के समीप कई घंटों तक बंद रहा। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी वहीं वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों और लगी रहीं। घंटों जब सड़क नहीं खुली तो कई लोगों को घर लौटना पड़ा, जो शीतला माता के मंदिर भेंट चढ़ाने जा रहे थे। रविवार को सनाना के समीप अचानक मलबा गिरने से यह मार्ग बंद हो गया। सूचना के बाद विभाग ने जेसीबी मशीन को मौके पर भेजकर मार्ग को बहाल किया। सहायक अभियंता दलीप चौहान ने बताया कि जेसीबी मशीन को मौके पर भेजकर कर मार्ग को बहाल करवाया गया।संवाद

रेणुकाजी क्षेत्र के माइना धड़ेल गांव में गौशाला के आगे से गिरा डंगा। संवाद

रेणुकाजी क्षेत्र के माइना धड़ेल गांव में गौशाला के आगे से गिरा डंगा। संवाद

रेणुकाजी क्षेत्र के माइना धड़ेल गांव में गौशाला के आगे से गिरा डंगा। संवाद

रेणुकाजी क्षेत्र के माइना धड़ेल गांव में गौशाला के आगे से गिरा डंगा। संवाद

भूस्खलन से सिरमौर में 62 सड़कें बंद, लोगो को करना पड़ रहा भारी दिक्क्तों का सामना

रेणुकाजी क्षेत्र के माइना धड़ेल गांव में गौशाला के आगे से गिरा डंगा। संवाद

रेणुकाजी क्षेत्र के माइना धड़ेल गांव में गौशाला के आगे से गिरा डंगा। संवाद

रेणुकाजी क्षेत्र के माइना धड़ेल गांव में गौशाला के आगे से गिरा डंगा। संवाद

रेणुकाजी क्षेत्र के माइना धड़ेल गांव में गौशाला के आगे से गिरा डंगा। संवाद

Related posts