भाषण में हेमलता ने बाजी मारी

कसौली (सोलन)। परिवार कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कसौली में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें चामियां स्कूल की हेमलता कंवर ने प्रथम, कसौली स्कूल की सलोनी ने द्वितीय और चामियां स्कूल की कोमल ने तृतीय हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे, तंबाकू के सेवन, मुंह के कैंसर और गर्भाश्य कैंसर अपने विचार व्यक्त किए।
स्कूल कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती हैं। इस तरह की प्रतियोगिता से लोगों को विभिन्न जानकारियां मिलती हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका हेल्थ एजुकेटर वीआर वर्मा, सुषमा और एसएस परमार ने निभाई। इस अवसर पर प्रवेश कुमार, मनोज कुमार, नीलम, शालिनी, मुक्ता गुप्ता, कृष्णा, सुशीला, भारती, पूजा, दीपिका, श्रुति, ममता, शिवांगिनी, नीना, प्रेम चंद, संतोष, कमल, नयन शास्त्री और नीलम राणा कार्यक्रम का हिस्सा बने

Related posts