
बद्दी (सोलन)। बद्दी के एक निजी चिकित्सालय में कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की मचाया। सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर चिकित्सालय को शीशे तोड़े। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चिकित्सालय के एमडी डा. मुकेश मल्होत्रा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि करीब साढ़े 7 बजे उनकी चिकित्सालय में एक केवल कृष्ण नाम का एक हृदय रोगी आया, जिसे हार्ट अटैक पड़ा हुआ था। ड्यूटी पर डा. जनित तैनात थे। रोगी के साथ एक करीब एक दर्जन तीमारदार आपातकालीन कक्ष में घुस गए जिससे चिकित्सक को रोगी देखने में दिक्कत हो रही थी। जिस पर डा. जतिन ने सुरक्षा कर्मी को बुलाकर इमरजेंसी कक्ष में घुसे लोगों को बाहर भेजने को कहा गया, लेकिन जैसे ही सुरक्षा कर्मी उन्हें बाहर जाने को कहना लगा तो इन लोगों ने सुरक्षा कर्मी की ही धुनाई कर दी। साथ ही चिकित्सालय के शीशे भी तोड़ दिए। डाक्टर मुकेश ने बताया कि जब इन लोगों ने अधिक उत्पात मचाया तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें रोगी को पीजीआई ले जाने की बात कही। एंबुलेंस भी चंडीगढ़ होने के कारण रोगी के साथ तीमारदार अपनी गाड़ियां होते हुए भी एंबुलेंस की जिद पर अड़ गए। जिसे रात को 11 बजे चंडीगढ़ से एंबुलेंस आने के बाद ही रोगी को पीजीआई के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में एसपी अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने रोगी के साथ आए विनोद कुमार, कुलभूषण और अनिल कुमार के खिलाफ 451, 507 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
