भाजपाइयों ने कृषिमंत्री रावत का पुतला फूंका

पिथौरागढ़/धारचूला/चंपावत। पिथौरागढ़, धारचूला और चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर सिंह की हत्या के मामले में कृषि मंत्री की भूमिका संदिग्ध बताते हुए मंत्री का पुतला फूंका।
भाजपा जिलाध्यक्ष किशन भंडारी के नेतृत्व में सिल्थाम चौराहे में कृषि मंत्री का पुतला आग के हवाले किया गया। भाजपाइयों का कहना था कि हत्यारोपी सुधा पटवाल ने मंत्री के आवास के गिरफ्तारी होने की बात कहकर मंत्री की संलिप्तता को उजागर किया है। मंत्री की भूमिका की जांच होनी चाहिए। मंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। पुतला दहन में जिला महामंत्री गिरीश जोशी, किशन खड़ायत, अशोक महर, मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी, मनोज भट्ट, राजेश शर्मा, दीपक चंद राजा, सभासद बिजेंद्र महर, विपिन जोशी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
उधर, धारचूला में ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी, महेंद्र बुदियाल, धन सिंह धामी, कैलाश धामी, भूपेंद्र थापा, वीरेंद्र नपलच्याल, भीम सिंह रावत, जयराज गर्व्याल आदि ने मंत्री का पुतला फूंका।
चंपावत में प्रदेश के कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीए युद्धवीर रावत की हत्या में स्वयं मंत्री की संलिप्ता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में हरक सिंह रावत का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्याकांड की जांच सीबीआई से किए जाने की मांग उठाई। भाजपा जिला महामंत्री गोविंद सामंत के नेतृत्व में किए गए पुतला दहन में हिमेश कलखुड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, ईश्वरी दत्त भट्ट, ललित मोहन कुंवर, सुंदर बोहरा, खीमानंद भट्ट, विनोद ढेक, प्रकाश बोहरा, होशियार सिंह बोहरा, जीवन गहतोड़ी, मुकेश महराना, मनोज तड़ागी, महेश पंगरिया, मदन बिष्ट, सुभाष जोशीआदि शामिल रहे।

Related posts