नई दिल्ली
मंदी की मार से जूझ रहे ऑटो उद्योग को राहत देने के लिए कंपनियां भारी छूट दे रही हैं, ताकि लोग सितंबर माह में गाड़ियों को खरीद सकें। कार, दोपहिया और ट्रक बनाने वाली कंपनियां काफी ज्यादा छूट दे रहीं हैं।
छूट देने की यह है वजह
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर ऑटो कंपनियों और इनके डीलर्स के पास पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसको उन्हें हटाना है। स्टॉक होने के कारण कंपनियां भी उत्पादन न के बराबर कर रही हैं। जहां पहले कंपनियां पांच से लेकर के सात फीसदी तक डिस्काउंट देती थीं, वहीं अब कार-बाइक बेचने वाले डीलर 29 फीसदी तक और ट्रक मेकर 25 फीसदी तक की छूट दे रही हैं।
गाड़ियों पर चार लाख तक की छूट
मारुति, होंडा, टोयोटा, ह्यूंदै, रेनॉ और निसान जैसी कार बनाने वाली कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए 40 हजार रुपये से लेकर के चार लाख रुपये तक की छूट दे रही हैं। वहीं ट्रक निर्माता कंपनियां 3,75,000 रुपये की छूट छोटे व बड़े साइज के ट्रक पर दे रही हैं।
मारूति दे रही है इतनी छूट
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति अपनी सभी प्रमुख गाड़ियों पर 50 हजार रुपये से लेकर के 1,12,000 रुपये की छूट दे रही है।
गाड़ी मॉडल | छूट (रुपये में) | पेट्रोल/डीजल |
एस क्रॉस | 1,12,000 | —— |
विटारा ब्रिजा | 1,01,200 | डीजल |
सियाज | 87,700 | डीजल |
डिजायर | 84,100 | डीजल |
स्विफ्ट | 77,700 | डीजल |
ऑल्टो | 65,000 | पेट्रोल |
ऑल्टो के10 | 65,000 | पेट्रोल |
बलेनो | 62,400 | डीजल |
इग्निस | 57,000 | —— |
डिजायर | 55,000 | पेट्रोल |
स्विफ्ट | 50,000 | पेट्रोल |
इन कंपनियों ने भी घटाई कीमत
होंडा
कार छूट रुपये में
सीआरवी 4,00,000
विज्ञापन
बीआरवी 1,10,000
टोयोटा
यारिस 2,50,000
ह्यूंदै
ग्रांड आई10 85,000
सैंट्रो 40,000
सैंट्रो 40,000
रेनॉ
कैप्टर 1,50,000
निसान
किक्स 1,50,000