
बंजार (कुल्लू)। जिले में काफी अरसे से बारिश नहीं होने के चलते घाटी के किसान और बागवान चिंतित हो गए हैं। फसलें सूखे की चपेट में न आ जाएं, इस बात से परेशान किसानों ने अब बारिश के लिए घाटी के देवालयों का रुख कर दिया है।
बारिश के लिए लोग देवता के दरबार में हाजिरी भरकर प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, कई स्थानों पर ग्रामीण यज्ञ आदि का आयोजन कर इंद्र देवता को खुश करने में लगे हैं। ग्रामीणों टीसी महंत, शेर सिंह, हेमराज, करतार सिंह, राजू और मोहर सिंह ने कहा कि सूखे से लहसुन समेत रबी की सफल को नुकसान पहुंच रहा है। खूब पसीने की मेहनत पर सूखे की मार पड़ने से घाटी के हजारों किसान-बागवान परेशान हैं। लोग अपने-अपने आराध्य देवी-देवता के मंदिरों में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि देवता उनकी पुकार सुनकर जल्द ही राहत की बूंदे बरसाएंगे।
