
चंडीगढ़: स्कोर डिस्कोथेक में देर शाम को आए युवाओं को उस समय निराशा हुई जब बारिश की वजह से मिथुन चक्रवर्ती के आने का कार्यक्रम कैंसल हो गया।
बीते दिन डिस्कोथेक में मिथुन चक्रवर्ती, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर और अभिनेत्री युविका चौधरी ने अपनी नई फिल्म ‘ऐनेमी’ की प्रमोशन के लिए आना था।
मगर बारिश ने उनके कार्यक्रम को कैंसल कर दिया। जानकारी मिली है कि यह सभी जल्द ही अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए डिस्कोथेक जरूर पहुंचेंगे।
