आदित्य की जिया की मां को धमकी, फर्जी सुसाइड नोट पर होगी कानूनी कार्यवाही

आदित्य की जिया की मां को धमकी, फर्जी सुसाइड नोट पर होगी कानूनी कार्यवाही

मुंबई: जिया खान खुदकुशी मामले में आदित्य पंचोली ने बयान दिया है कि वह जिया के परिवार पर मानहानि का दावा करेंगे। आदित्य पंचोली ने मीडिया के सामने यह बात कही कि यदि उन पत्रों में कुछ भी झूठ निकलता है तो वो अपने बेटे के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।

आदित्य को जिया और सूरज पंचोली के घर से मिले लव लेटर पर शक है और इस शक की बुनियाद पर उन्होंने कहा है कि मुझे इस बात पर शक है कि यह सभी पत्र जिया खान ने लिखे हैं। वह इन सभी पत्रों को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजेंगे। वह इन पत्रों की राइटिंग मिलवाने का प्रयास करेंगे।

आदित्य ने कहा ,’पुलिस इस मामले में कुछ करेगी,मैंने अपनी तरफ से यह लेटर्स हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को दिए हैं ताकि वह सच का पता लगा सकें।’

आदित्य ने जिया की मां राबिया खान को निशाना बनाते हुए यह बात कही। वहीं राबिया ने कहा है कि वह आदित्य की धमकी से डरने वाली नहीं हैं।

Related posts