
कुल्लू। भुंतर में बजौरा के पास एक संदिग्ध हालत में अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बजौरा पुल के नीचे शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की लंबाई 5 फुट 8 इंच है। काले रंग की पेंट पहनी हुई है। लखानी कंपनी के जूते, गर्म जुराबें, स्वेटर चेकदार, भूरे रंग की कमीज और हाथ में दो कड़े और घड़ी है। भुंतर पुलिस ने लोगाें से अपील की है कि अगर उक्त पहनी चीजों से पहचान किसी को होती है तो वह भुंतर पुलिस थाने के फोन नंबर 01902-2265412 पर संपर्क कर सकते हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।
