फुलमून पार्टी के विरोध में सराज टूरिज्म विकास संघ

ब्ंाजार (कुल्लू)। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से जुड़े इको जोन के क्षेत्र शाईरोपा में विदेशियों के मनोरंजन के लिए आयोजित 24 से 26 मई तक तीन दिनों तक चलने वाली फू लमून पार्टी के विरोध में क्षेत्र के लोग मुखर हो गए हैं। इसके लिए सराज टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहर सिंह व संस्था के सदस्यों ने विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की पार्टियों से क्षेत्र की संस्कृति व लोक परंपराओं पर दुष्प्रभाव पडे़गा। इस तरह की पार्टियों में मनोरंजन के लिए खुलेआम नशे का सेवन होगा। मोहर सिंह ने कहा कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के नजदीक इको जोन क्षेत्र में होने वाली पार्टी में हजारों विदेशियों के आने की संभावना जताई जा रही है।
बंजार उपमंडल के पर्यटन से जुड़े लोगों और सराज टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के सदस्य राजू भारती, ज्ञान, जसविंद्र, प्रकाश, भगवान सिंह राणा आदि सदस्यों ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से जुड़े इको जोन में होने वाले इस तरह की पार्टी के आयोजन का कड़ा विरोध किया है। उपरोक्त लोगाें ने प्रशासन से इसके बारे में पुनर्विचार करने मांग की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से लोगों को शर्त के आधार पर अनुमति दी है। आयोजन स्थल पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। हर गतिविधि पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। इसके लिए पुलिस की टीम तैयार कर दी गई है।

Related posts