पृथ्वी पर लौटे चीनी अंतरिक्ष यात्री, 15 दिन बाद हुई वापसी

बीजिंग: चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरक्षि में मौजूद देश के एक प्रोयोगिक अंतरिक्ष स्टेशन पर 15 दिन बिताने के बाद आज पृथ्वी पर वापसी की।

आधिकारिक शिन्हुआ संवाद समिति की रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिक्षयात्रियों झांग शियाओगुंआग, नी हाईशेंग तथा वांग यापिंग ने वापसी कैप्सूल यान के जरिए पृथ्वी पर वापसी की। यह कैप्सूल यान पैराशूट की मदद से भारतीय समयानुसार सुबह 5:37 बजे आंतरिक मंगोलिया स्वायत्तशाही क्षेत्र में उतरा।

Related posts