नालागढ़ क्षेत्र में हुए तेज़ धमाके, लोग सहमे, प्रशासन बेखबर

नालागढ़ क्षेत्र में हुए तेज़ धमाके, लोग सहमे, प्रशासन बेखबर

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ शुक्रवार दोपहर बाद हुए जोरदार धमाकों के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आपदा प्रबंधन और पुलिस इस मामले में अनभिज्ञ बनी हुई हैं।

नालागढ़ क्षेत्र में दोपहर 01:50 और 03:00 बजे अचानक हुए जोरदार धमाकों की आवाज लोगों ने महसूस की। जिसके बाद नालागढ़ में लोग सहम गए। हैरत की बात तो यह है कि अभी तक इन धमाकों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि इन धमाकों के बाद लोगों के मकानों के शीशे भी टूट गए हैं। और लोग घरों से बाहर निकल गए। लोगों का कहना है कि यह धमका किसी कंपनी में हुआ। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कहीं से कोई सूचना नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि यह धमके बगलैहड़ पंचायत के मियापुर और बघेरी के पास हुए। लेकिन जब पंचायत प्रधान पुनीत कौशल मौके पर गए तो ऐसा कुछ भी मौके पर नहीं पाया गया।

वहीं पुनीत कौशल ने बताया कि यह धमका इतने तेज थे कि नालागढ़, कीरतपुर, स्वारघाट आदि स्थानों से इसकी गूंज सुनाई दी। लेकिन क्या हुआ इसका रहस्य बना हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर यह धमाके लोगों की चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर दूसरा व्यक्ति इन धमकों को लेकर पोस्ट डाल रहा है। नालागढ़ के डीएसपी मानविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें कहीं से इसकी कोई सूचना नहीं मिली। धमाकों को आवाज उन्होंने जरूर सुनी लेकिन कहां हुए इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, आपदा प्रबंधन के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं है।

Related posts