नशे में चूर क्राईम टीम ने वकील को दी थर्ड डिग्री

फरीदाबाद : सेक्टर 12 में वकालत करने वाले के पी भाटी वकील को अपने खोये हुए परिजन को खोजते-खोजते बडखल क्राईम ब्रांच में उस वक्त पहुंचना भारी पड गया जब क्राईम टीम के पुलिसकर्मी शराब के नशे में चूर थे। वकील द्वारा परिजन के बारे में पूछने पर नशे में डूबे हुए पुलिसकर्मियों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ पूरी रात थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। पीड़ित वकील का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके मुंह में पिस्टल डालकर दो बार टे्रगर भी दबाया मगर किस्मत अच्छी होने के चलते पिस्टल मिस हो गई। पुलिस द्वारा की गई कानून के रखवाले के साथ दरिंदगी से पूरी बार एसोसिएशन में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर बार एसोसिएशन ने क्राईम एसीपी राजेश चेची से न्याय की मांग की है।

फरीदाबाद में एक कानून के रखवाले ने दूसरे कानून के रखवाले के साथ की दरिंदगी से पूरे शहर में चर्चायें बनी हुई हैं। आखिर कोई कानून के साथ कैसे खिलवाड कर सकता है। मामला सैक्टर 12 कोर्ट में वकालत करने वाले के पी भाटी वकील के साथ घटित हुआ है। जिसे बडखल क्राईम टीम ने पूरी रात बंधक बनाकर उसके साथ थर्ड डिग्री इस्तेमाल किया। वकील का कसूर बस इतना था कि वह खोये हुए अपने परिजन को खोजते हुए बडखल क्राईम ब्रांच पहुंचा था।

इस पूरे मामले में पीड़ित वकील के पी भाटी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर की शाम को उसका एक परिजन मथुरा से परिक्रमा लगाकर वापिस पलवल लौट रहा था मगर वो नहीं लौटा। जिसकी खोज में वो इधर से उधर भटक रहे थे तभी उनके सूचना मिली थी कि बडखल क्राईम ब्रांच में जाकर पता करें। वकील के पी भाटी जब बडखल क्राईम ब्रांच पहुंचे तो वहां पुलिस कर्मी शराब पी रहे थे। शराब की चार पांच बोतलेें उनके आसपास पडी हुई थी, उन्होंने अपने परिजन के बारे में पूछा तो उससे उसका परिचय लिया गया और फिर उसके साथ थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया, इतना ही नहीं केस बनाने के लिये सुरेश मलिक एएसआई ने अपने साथ कांस्टेबल के अपने ही हाथों से कपडे फाडे और वकील पर कपडे फाडने का इल्जाम लगाया। पूरी रात बंधक बनाने के बाद पुलिस कर्मियों ने वकील के पूरी दरिंदगी की हदें पार कर दी। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी ने अपनी पिस्टल वकील के मुंह में रखकर दो बार ट्रेगर दबाया, मगर वो नहीं चली। इसलिये उनकी मांग है आज जो उनके साथ हुआ है आगे किसी वकील भाई के साथ न हो इसलिये पुलिस में गुंडागर्दी फैलाने वाले पुलिसकर्मियों को निकाला जाए।

Related posts