नंद किशोर व लायक बने महासचिव

कसौली (सोलन)। किसान मोर्चा भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष तुलाराम ठाकुर नंदोह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कसौली भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष प्रेमचंद ठाकुर और मदन शांडिल की मौजूदगी में नंदकिशोर ठाकुर और लायकराम को महासचिव का पद सौंपा गया। वहीं कृष्णलाल ठाकुर, टेकचंद, हरमिंद्र ठाकुर, सोमदत्त शर्मा और नरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यकारिणी में लक्ष्मीदत्त, कमलेश अत्री, दीनानाथ शांडिल, अशोक ठाकुर, इंद्रसिंह और विक्रम ठाकुर को सचिव बनाया गया। लीला दत्त शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र अत्री को प्रेस सचिव और कृष्णदत्त को कार्यालय सचिव बनाया गया। धनीराम ठाकुर, टेकचंद, सुखराम, दीपक ठाकुर, त्रिलोक परिहार, सीताराम ठाकुर, विनोद कुमार, कर्ण ठाकुर, प्रकाश, हरिराम ठाकुर, पूर्ण चंद धीमान, ओमदत्त, रमन, सुभाष, रमेश ठाकुर, विक्रम ठाकुर, सतीश, संतराम, दीवान, सोमदत्त, ताराचंद, हीरा सिंह, गुलाब सिंह, रामकरन, ओमप्रकाश, हरिकृष्ण शर्मा, वेदप्रकाश, कर्ण ठाकुर, हीरा सिंह, नरेंद्र दत्त, लेखराम, रिखी राम, भूपेंद्र ठाकुर, लेखराम, हेमंत शर्मा, दुर्गा सिंह, पूर्णचंद ठाकुर, पुरुषोत्तम, मनोहर लाल ठाकुर और परसराम को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

Related posts