…तो कालेज में जड़ेंगे ताला

…तो कालेज में जड़ेंगे ताला
सोलन। एसएफआई सोलन इकाई की क्रमिक भूख हड़ताल 11वें दिन भी बेअसर साबित होने पर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रधानाचार्य रीना तनवर का घेराव किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को चेताया कि यदि उनकी समस्याओं को जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह कालेज परिसर में ताला लगाने का मजबूर होंगे। कार्यकर्ताओं ने इससे पहले कालेज परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। ़
परिसर सचिव संजय ठाकुर ने बताया कि एसएफआई 11 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर है, मगर कालेज प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। लंबित मांगों को हल करने के लिए कालेज प्रशासन गंभीर नहीं है। कालेज में इंडोर गेम्स और फिजिक्स लैब में बैठने की व्यवस्था करना एक छोटी सी समस्या है लेकिन महाविद्यालय की ओर से इन्हें सुलझाने में कामयाब नहीं हो रहा। इसका एकमात्र समाधान कालेज में महाविद्यालय में कामर्स ब्लॉक का निर्माण करवाना है। उसका कार्य भी कई वर्षों से अटका पड़ा है, जिसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। 11वें दिन ज्योति ठाकुर, ज्योति वर्मा और प्रतिमा ठाकुर भूख हड़ताल पर रही। घेराव में रोहित कुमार, रोहन, राजेंद्र, रविंद्र, नितिन, चारू, भारती, रिद्धिका, ईशा, मनोज, अनु, अंकिता और अरंविद भी मौजूद रहे।

Related posts