तीन दशक बाद ‘राष्ट्रीय’ राज

चंडीगढ़: इसे कांग्रेस युवराज राहुल गांधी का जादू कहे या युवाओं पर उनकी छाप। लंबे अर्से के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) में किसी राष्ट्रीय पार्टी ने अपना कब्जा किया है। इसमें कोई संदेह नहीं कि गत वर्ष राहुल गांधी के दौर का कहीं न कहीं पी.यू. की राजनीति पर असर पड़ा है। रिजल्ट आते ही रीजनल पार्टियों ने एन.एस.यू.आई. के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और एन.एस.यू.आई. के खिलाफ धरने पर बैठ गए। पी.यू. में आए चुनाव परिणाम सबको चकित करने वाले रहे।

पी.यू. के कुल 13,556 मतदाताओं में से 9,144 ने वोट डाले। कुल मिलकर 67.45 फीसदी वोटिंग हुई। एन.एस.यू.आई.के चंदन राणा ने 3599 वोट हासिल कर पी.यू. की प्रधानगी कब्जा ली। वहीं ए.बी.वी.पी. की दिशा अरोड़ा ने 3260 वोट लेकर वाइस प्रैजीडैंट की सीट अपने नाम कर ली। जनरल सैके्रटरी पद के लिए इनसो की डॉ. आभा शर्मा ने 3206 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। ज्वाइंट सैके्रटरी की सीट एन.एस.यू.आई. के ही सनी मेहता ने कब्जाई। उन्हें 2953 मत हासिल हुए।

राहुल गांधी के प्रभाव के साथ-साथ पुसू और सोपू के कई बड़े नेताओं का अनैतिक तौर पर एन.एस.यू.आई. में शामिल होना जीत का कारण रहा। कुल मिलाकर तीन दशक के बाद पी.यू. में किसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याक्षी ने अध्यक्ष की कमान संभाली है। मतदान के बाद जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई एन.एस.यू.आई. की जीत बातें बाहर आने लगी जो स्थानीय पार्टियों को हजम नहीं हुईं। इसके बाद सोपू और पुसू एक साथ मिलकर धरने पर बैठ गई जिसके कारण पी.यू. प्रबंधन देर शाम 7 बजे तक रिजल्ट घोषित नहीं कर सका लेकिन बाद में दूसरी पार्टियों के विरोध के बीच पी.यू. प्रबंधन ने रिजल्ट घोषित कर दिया।

ये भी रहे जीत के स्तंभ

चुनावों से कुछ समय पहले सोपू व पुसू के जाने-माने चेहरे और पार्टी की मजूबत रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले चेहरे एन.एस.यू.आई. में शामिल हो गए जिसकी वजह से स्टूडैंट का सारा रुझान एन.एस.यू.आई. की ओर चला गया। गौरतलब है कि ए.बी.वी.पी., इनसो व पुसू व एन.एस.ओ एक साथ गठबंधन से चुनावों में लड़े थे। इसलिए वाइस प्रैजीडैंट और जनरल सैक्रेटरी की सीट ए.बी.वी.पी., इनसो व पुसू के हाथों में गई है जबकि प्रैजीडैंट और ज्वाइंट सैके्रटरी के पद पर एन.एस.यू.आई. ने जीत हासिल की है।

सोपू के पूर्व अध्यक्ष मनोज लुबाणा (मौजी)
सोपू के पूर्व अध्यक्ष बरिंद्र ढिल्लों
पुसू के चेयरमैन जीवन जोत चहल
पूस के अध्यक्ष संजीव शर्मा
सोपू के इंचार्ज भूपिंद्र बाठ
सोपू के पर्व अध्यक्ष विक्रम जटाणा
यह सब एन.एस.यू.आई. में शामिल हो चुके हैं।

Related posts