
चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा जो देश के सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए बनाई गई कैब (शिक्षा संबंधी केंद्रीय सलाहकार कमेटी) की सब-कमेटी के चेयरमैन थे, ने आज कमेटी की रिपोर्ट केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सौंप दी। आज नई दिल्ली स्थित जावड़ेकर के सरकारी निवास में डा. चीमा ने 189 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं कमेटी के सदस्य सचिव मनीष गर्ग ने केंद्रीय मंत्री को सौंपी।
डा. चीमा ने बताया कि रिपोर्ट सौंपने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर से मुलाकात के दौरान रिपोर्ट में की गई अहम सिफारिशों पर भी विचार किया गए।

