चंबा में वायरल की चपेट में आए नौनिहाल

चंबा। जिला चंबा में मौसम परिवर्तन के चलते वायरल फीवर ने अपने पांव पसार दिए हैं। भारी संख्या में नौनिहालों को वायरल फीवर ने जकड़ लिया है। इससे क्षेत्रीय अस्पताल में बीमार बच्चों की तादाद बढ़ गई है। मौसम परिवर्तन से बीमारियों के बढ़ रहे प्रकोप से अभिभावक भी चिंतित हो गए हैं। प्रतिदिन काफी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा रहे हैं। शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल में वायरल से पीड़ित बच्चाें की संख्यां इतनी अधिक बढ़ गई थी कि 24 बिस्तर की क्षमता वाले शिशु वार्ड में करीब 50 बच्चों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। ऐसे में एक बेड पर दो-दो बीमार बच्चे लिटाए गए। यह बीमार करीब तीन से अधिक बढ़ रही है और मरीजों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। इससे विभागीय स्टाफ सहित बीमार बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वायरल फीवर की चपेट में आए 50 बच्चे क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। रोजाना अस्पताल में रूटीन के हिसाब से तीस से अधिक बच्चे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में उपचाराधीन अधिकतर बच्चे, वायरल फीवर, उल्टी, दस्त, और टायफायड रोग से ग्रसित हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. विशाल महाजन ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। वायरल फीवर, उल्टी व दस्त से ग्रसित बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों को बेहतर इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।
इंसेट ……..
वायरल फीवर के लक्षण
हल्का-हल्का बुखार आना , उल्टी व दस्त होना
यह सावधानियां बरतें :
1.गर्मी व सर्दी के प्रकोप से बच्चों को बचाएं।
2. शिशु विशेषज्ञ से बच्चों का उपचार करवाएं।
3. स्वच्छ पेयजल को ही प्रयोग करें।
4. बासी भोजन और ज्यादा पके हुए फल न खाएं।
5. स्वच्छता का ध्यान रखें।

Related posts