खुले में कूड़ा फेंका तो खैर नहीं

पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के गांव अप्पर मैंझा और लटवाला के साथ लगती हरी भरी वादियों को बाहरी लोग कूड़ा कर्कट फेंक कर दूषित कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम पालमपुर से की है। इस पर एसडीएम ने चेताया है कि खुले में कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक कई माह से घुग्घर, चिंबलहार, बिंद्रावन, एसएसबी चौक और अन्य इलाकों से लोग अपने घर का कूड़ा कर्कट और आपत्तिजनक सामग्री बंद लिफाफों में मैंझा और बगौड़ा के बीच की पहाड़ी वादियों में फेंक रहे हैं। वहीं कूड़ा कर्कट फैंक कर न्यूगल खड्ड को भी दूषित कर रहे हैं। इससे लोगों में रोष पनपने लगा है। लोग इसकी पहले भी एसडीएम पालमपुर से कर चुके हैं। पूर्व प्रधान जोध सिंह गांधी, उप प्रधान उत्तम गोस्वामी, रविंद्र राणा, रविंद्र ठेकेदार, संजय कपूर, संजीव राणा, चौधरी चुन्नी लाल, सुभाष चंद, सुदर्शन जंवाल, अर्जुन, भगवान दास, सुरजीत समेत कई लोगों ने कहा कि अब कूड़ा कर्कट फेंकने वाले बाहरी लोगों का पहरा किया जाएगा। यहां पर गंदगी फैलाने वालों को सबक सिखाया जाएगा। एसडीएम पालमपुर भूपेंद्र सिंह अत्री ने कहा कि हरी भरी वादियों में खुले में गंदगी फैलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts