ओढ़ा में व्यक्ति पर रीछ का हमला

चंबा। ग्राम पंचायत ओढ़ा के एक व्यक्ति को रीछ ने हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया है। घायल को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ओड़ा के गांव ककैला निवासी बैंसू राम पुत्र सोढ़ा राम बुधवार को अपने खेतों में करने जा रहे थे कि अचानक रीछ ने हमला कर दिया। इससे व्यक्ति बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बैंसु राम ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने तुरंत राष्ट्रीय एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन पूजा ठाकुर और सुभाष ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल के डा. कमलजीत सिंह ने बताया कि रीछ के हमले से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। घायल ही हालत खतरे से बाहर है। ग्रामीणों अनिल कुमार, अजय ने बताया कि रीछ की दहशत से लोगों का अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर के एक सदस्य को जाना पड़ रहा है। उन्होंने वन विभाग से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है।

Related posts