
बंजार (कुल्लू)। रोजगार की तलाश में घर बैठे बेरोजगार युवाआें के लिए खुशखबरी है। जिला कुल्लू के करीब एक हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए 28 मई को साक्षात्कार लिए जाएंगे। सोलन की कंपनी कंपीटेंट सर्नजिक प्राइवेट लिमिटेड यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय में लेगी। रोजगार कार्यालय बंजार के रोजगार अधिकारी मुकेश भारद्वाज ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता जमा दो तथा बीए पास होनी अनिवार्य है। 28 मई सुबह 10 बजे होने वाले इस इस इंटरव्यू में जिला कुल्लू से संबंधित युवक व युवतियां पात्र होंगे। कंपनी विभिन्न पदों के लिए करीब 1000 युवाओं का चयन करेगी। कंपनी में चयनित उम्मीदवारों को 5800 मासिक वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी अपना बारहवीं तथा बीए के अलावा रोजगार प्रमाण पत्रों को साथ लाएं।
