ईस्ट एशियन समिट में बोले PM मोदी: वैश्विक आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: पीएम मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। बताया जाता है कि आज पीएम कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रविवार को उन्होंने 10वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ग्लोबल चैलेंज से निपटने के लिए आज भी दुनिया हमारी ओर देखती है। हमारे भविष्य को एक साथ बनाने के लिए ईस्ट एशिया समिट बेहतर ऑप्शन है।
इस दौरान आज दोपहर पौने 1 बजे कुआलालंपुर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर होंगे जहां पीएम भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री डेढ़ 1 ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे। शाम साढ़े 6 बजे रामकृष्ण मिशन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और रात साढ़े 8 बजे कम्यूनिटी इवेंट में हिस्सा लेंगे जहां वो भारतीयों को संबोधित करेंगे। इसके बाद भी पीएम यहां देर रात तक कई दूसरे अहम कार्यक्रमों में शरीक होंगे।

Related posts