इस्लामिक विद्रोहियों ने 120 सीरियाई कुर्दिर्शों का अपहरण किया

इस्लामिक विद्रोहियों ने 120 सीरियाई कुर्दिर्शों का अपहरण किया

बेरूतः आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुडे इस्लामिक विद्रोहियों ने सीरिया के अलीप्पों प्रांत से कम कम से कम 120 कुर्दिश नागरिकों का अपहरण कर लिया। सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लीवांट (आईएसआईएल) के लडाके एजाज शहर से 20 किलोमीअर दूर इहरास में धावा बोला और करीब 120 लोगों का अपहरण कर उन्हें किसी अज्ञात स्थान की ओर ले गए।

अपहरण किए लोगों में कम से कम छह महिलायें भी हैं। पर्यवेक्षक के मुताबिक आईएसआईएल के लडाकों ने पदुलिब प्रांत में कुर्दिश डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी से जुडे 15 कुर्दिश परिवार के सदस्यों को उनके घरों से जबरन बेदखल कर दिया है। हाल के महीनों में उत्तरी सीरिया में सुन्नी अरब इस्लामिक विद्रोहियों और कुर्दिश लडाकों के बीच पनपते संघर्ष की पृष्ठभूमि में आईएसआईएल के लडाकों द्वारा कुर्दिश नागरिकों के अपहरण और उनकी हत्याओं की सिलसिलेवार घटनाओं में वृद्धि हुई है और ताजा घटना को इसी संघर्ष का परिणाम माना जा रहा है।

Related posts