
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल मैहरे के ऊपरी मंजिल पर बन रहे भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्धता के बावजूद एक साल से निर्माण कार्य नहीं कर रहा है। भवन निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण क्षेत्र के लोग ब्लाक अधिकारी खफा हैं। क्षेत्र के लोगों ने भवन निर्माण का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की।
उपमंडलीय आयुर्वेद अस्पताल मैहरे ऊपरी मंजिल बनाने के लिए 3.71 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। राशि से मात्र लेंटर डाला गया। इसके उपरांत भवन निर्माण के लिए शेष कार्य हेतु 3.71 लाख की अतिरिक्त राशि एक साल पहले स्वीकृत हुई है। इसमें दीवारें, पलस्तर, दरवाजे, खिड़कियों व सफेदी आदि कार्य कर तैयार किया जाना है लेकिन एक साल से भवन के शेष कार्य के लिए स्वीकृत राशि विकास खंड कार्यालय में जमा पड़ी है। ब्लाक अधिकारियों ने एक साल से अतिरिक्त राशि से निर्माण कार्य शुरू करने की जहमत नहीं उठाई। इससे क्षेत्र के लोगों में ब्लाक अधिकारियों के खिलाफ रोष पनप रहा है।
क्षेत्र के लोगों पंचायत उपप्रधान प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, पवन कुमार, अमर नाथ, पुरुषोत्तम चंद, ज्ञान चंद, खुशी राम, राज कुमार, सीमा देवी, केसरी देवी, राजीव कुमार सहित लोगों ने आयुर्वेद अस्पताल मैहरे के भवन का निर्माण शीघ्र रकरने की मांग की है। विकास खंड बिझड़ी के बीडीओ प्रकाश चंद ने बताया कि भवन निर्माण को शेष राशि ब्लाक में आ चुकी है। उन्होंने 15 अप्रैल तक भवन निर्माण का शेष कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
