आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन वितरित

अल्मोड़ा/मौखेखाल/कपकोट। आंगनबाड़ी केंद्र गुरना में टेक होम राशन वितरित किया गया। खंड विकास अधिकारी बीएल वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संचालन बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक जानकी ने किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री चंपा जोशी, हेम जोशी, दयाकृष्ण जोशी, नवीन चंद्र, पूर्व प्रधान पुष्पा जोशी, शोभा जोशी आदि मौजूद थे।
इधर आंगनबाड़ी केंद्र डहला में निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति महरा ने गर्भवती, धात्री महिलाओं समेत सात से तीन साल तक के बच्चों को टेक होम राशन वितरित किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र मल्ली ध्याड़ी, तल्ली ध्याड़ी, पोखरी तल्ली, मल्ला सियूड़ा, डुंगरा, भुवन कांडा, भौनखाल आदि केंद्रों में टेक होम राशन दिया गया। कार्यक्रम में निर्वतमान प्रधान प्रकाश बचकेती, गणेश रावत, दीपा मेहरा, गीता तड़ियाल, विमला देवी, तुलली देवी, अनीता देवी, माधवी देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।
कपकोट में बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में टेक होम राशन वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रमुख पुष्पलता मेहता ने किया। उन्होने महिलाओं और बच्चों को पोषाहार के किट वितरित किए। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से कुपोषण की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रभारी सुधा शर्मा ने कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस मौके पर सुनील बिष्ट, दुर्गा परिहार, हंसी ऐठानी, दीपा ऐंठानी, दीपा पांडे, सोनू आर्या आदि मौजूद थे।

Related posts