अर्की क्षेत्र के जर्जर भवन टूटेंगे

अर्की (सोलन)। अर्की नगर पंचायत में आने वाले पुराने जर्जर अवस्था में पडे़ भवनों को तोड़ा जाएगा। यह निर्णय पंचायत की बैठक में लिया गया। नप प्रधान सीमा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भवन मालिकों को जर्जर अवस्था में पडे़ भवनों को गिराने के आदेश दिए गए। साथ ही चेताया गया कि यदि भवनों को तय सीमा में नहीं गिराया गया तो नोटिस जारी किए जाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वार्ड नंबर तीन में आयुर्वेद विभाग के भवन निर्माण को भी सहमति प्रदान की गई। आईटीआई भवन का मुद्दे पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने तकनीकी शिक्षा विभाग को भेजे पत्र में आईटीआई भवन नगर पंचायत क्षेत्र में बनाने का आग्रह किया है। बैठक में नप उप प्रधान कुलदीप सूद, पार्षद सुरेंद्र त्यागी, भावना गुप्ता, कांता भारद्वाज, दिलीप कुमार, भारती वर्मा तथा महेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related posts