अन्ना हजारे का आज हो सकता हैं प्रोस्ट्रेट ग्लैंड का ऑपरेशन!

पुणे: अन्ना हजारे का आज पुणे के अस्पताल में प्रोस्ट्रेट ग्लैंड का ऑपरेशन होगा। अन्ना के ऑपरेशन के बारे में उनके निजी सचिव का कहना हैं कि इस बारे में घबराने की कोई जरूरत नही हैं, क्यूंकि यह एक छोटी सर्जरी है। जानकारी के मुताबिक, यदि अन्ना का ब्लड प्रेशर (बीपी) सही रहा तो आज उनका प्रोस्ट्रेट ग्लैंड का ऑपरेशन होगा। अन्ना हजारे को इससे पहले जनवरी 2012 में चेस्ट इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

2011 में जंतर-मंतर पर भ्रष्टाचार विरोधी बिल (लोकपाल बिल) पास कराने के लिए अनशन पर बैठे अन्ना हजारे उस समय लाइमलाइट में आए थे। इसके बाद लोगों से मिलें सहयोग के बल पर सरकार को उनके आगे झुकना पड़ा था। हालांकि अन्ना जो लोकपाल बिल चाहते थे, वह पास नहीं हो पाया था। लेकिन फिर भी उन्होंने एक क्रांति की लहर जरूर छेड़ दी थी। परंतु बाद में किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल जैसे महारथियों वाली अन्ना की यह टीम बिखर गई।

Related posts