
शिमला। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ विकास कुमार कहते हैं कि सर्दी के मौसम में सुबह व्यायाम नहीं करना चाहिए। इससे दिल को दिक्कत हो सकती है। व्यायाम शाम के समय 6:00 बजे के बाद करना लाभदायक है। इस मौसम में ड्राई फ्रूट का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता शरीर को देर तक गरम रखते हैं। इससे ठंड का एहसास कम होता है। गरम चीजें ज्यादा मात्रा में लेनी चाहिए जिससे जुकाम, वायरल जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। उनका कहना है कि दिन में कुल 7.8 ग्राम गिरी ले सकते हैं। बादाम बिना भिगोए खाएं। इन्हें खाने के बाद ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती और संतुष्टि होती है। इससे सर्दियों में मोटापे से भी बचे रहेंगे। दालें भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। खाने में फल और सब्जियों की मात्रा ज्यादा हो। गाजर, मूली, टमाटर जैसी सब्जियां लेनी चाहिए। नॉन सीजनल सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे बीमार होने के ज्यादा लक्षण होते हैं। तुलसी की चाय का सेवन करना चाहिए, खाने में दाल चीनी का सेवन और रात के समय ज्यादा मात्रा में खाने का सेवन करना चाहिए।