
पिथौरागढ़/डीडीहाट/बेरीनाग। उत्तराखंड के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने मांगों के लिए निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया है। हड़ताल से कामकाज पर बुरी तरह मार पड़ रही है।
उप्र की तर्ज पर उत्तराखंड के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के वेतनमान संशोधन, नौ विभागाें के ढांचों को पुनरीक्षित करने के साथ ही पदोन्नति के लिए जारी पात्रता अवधि निर्धारण नियमावली में संशोधन को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मी 27 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर है। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, खीमराज जोशी ने सभास्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।
प्रवीण सिंह डीनिया की अध्यक्षता और मोहन लाल वर्मा और दिनेश पांडेय के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने एकजुटता के साथ आंदोलन को चलाने पर जोर दिया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। कलक्ट्रेट में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कर्मियों ने कपकोट में लोनिवि के अधिशासी अभियंता के साथ हुई अभद्रता की निंदा की।
धरना-प्रदर्शन में एमसी जोशी, चंद्रशेखर सत्यवली, चंद्रशेखर भट्ट, आरएस खनका, केडी उप्रेती, मुकेश उपाध्याय, निर्मला पांगती, गोविंद राम, रमा पंत, ज्योति कुमार पांडेय, त्रिलोचन भट्ट, शिव शंकर जोशी, चंद्रशेखर जोशी, नवीन चौधरी आदि ने विचार रखे।
बेरीनाग में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के सचिव चंद्र सिंह रौतेला, भगवती प्रसाद भारती, राजेंद्र भंडारी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला अस्कोट आदि में भी कर्मियों ने विरोध जताया। जिलेभर में चल रही हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की हड़ताल का व्यापक असर पड़ने लगा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने गोरलचौड़ मैदान में सभा की और सरकार के अड़ियल रवैए पर आक्रोश जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष डीके पंत ने कहा कि यदि सरकार तत्काल कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर देती तो हड़ताल की नौबत नहीं आती।
गोरलचौड़ मैदान में हुई सभा के दौरान हड़ताली कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की गई और उनसे एकजुटता बनाए रखने की अपील की गई। प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आगे के आंदोलन जारी रहेंगे। सभा में संगठन के प्रांतीय संरक्षक एलपी पाठक, जीएस किरौला, विशन सिंह गर्व्याल, हेम चंद्र उप्रेती, भगवत पांडे, पूरन राम, इंद्रेश लोहनी, देवेंद्र पांडे, किशन सिंह धौनी, आनंद नेगी, प्रदीप रावत आदि उपस्थित थे। इधर, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सरकारी विभागों में कामकाज नहीं हो पा रहा है।
लोहाघाट में लक्ष्मी लाल वर्मा की अध्यक्षता और योेगेश पांडेय के संचालन में हुई सभा में प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पंत और प्रांतीय मंत्री आनंद पुजारी हड़ताल की पूर्ण सफलता का दावा करते हुए कहा कि सभी विभागों में सरकारी काम काज ठप पड़ गया है। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार वर्मा, किशन चंद्र पुनेठा, चंद्रशेखर भट्ट, प्रकाश वर्मा, पूरन चौधरी, ललित उप्रेती, प्रमोद पुजारी, निर्मल मेहता, पुष्कर अधिकारी सुरेश वर्मा आदि ने विचार रखे। बाराकोट और पाटी में भी हड़ताल का व्यापक प्रभाव पड़ा है।
टनकपुर में भी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर कर्मचारी दिन भर धरने पर बैठे रहे। धरना-प्रदर्शन में भुवन चंद्र पांडेय, माया प्रसाद पाटनी, एमडी जोशी, अतुल सिंह, गोदावरी शर्मा, नरेंद्र बोहरा, एस कुमार, भरतराज ओझा, रमेश सुनेजा, नवीन चंद्र भट्ट, अमित राज, जीवन सिंह, धनंजय चौड़ाकोटी आदि शामिल थे।