भवन निर्माण के नियम और सख्त

शिमला। नगर निगम ने भवन निर्माण के नियम और सख्त कर दिए हैं। अब नक्शा जमा करवाने के साथ ही प्लाट से कितना मलबा निकलेगा, इसकी जानकारी देनी होगी। मलबा डंप करने के लिए राशि भी नगर निगम अब एडवांस में वसूलेगा। शहर में मलबा फेंकने के लिए प्रति गाड़ी 300 से 1200 रुपये तक रेट पहले से तय है। शहर में अवैध डंपिंग के मामले बढ़ने पर नगर निगम ने यह फैसला लिया है। एमसी के वास्तुकार एवं योजनाकार राजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
बीते दिनों शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल द्वारा निर्माण कार्य से निकले मलबे को अवैध तौर पर डंप करने का मामला सामने आने के बाद एमसी ने यह फैसला लिया है। नए आदेशों के तहत अब शहर में आशियाना बनाने वाले लोगों को नक्शा जमा करवाते समय कितना मलबा प्लाट से निकलेगा।

Related posts

Leave a Comment