फायर करने वाला आरोपी जमानत पर रिहा

नादौन(हमीरपुर)। बेला गोलीकांड मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। फायर करने के आरोपी को पुलिस ने वीरवार रात गिरफ्तार कर लिया है जिसे शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह पुत्र रूप चंद निवासी बेला, नादौन ने बंदरों को भगाने के लिए बंदूक से फायर किया। इससे फायर की गई गोली ब्यास नदी के किनारे पर घास काट रही ब्यासां देवी को लग गई। गोली के छर्रे ब्यासां देवी को छाती, गर्दन और सिर पर लगे थे। इसके चलते ब्यासां देवी को नादौन अस्पताल में लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के भाई से वीरवार को बंदूक को बरामद किया और इसी दिन रात को आरोपी भूपेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिसे शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Related posts