
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बीएनकेबीपीजी कॉलेज में एनसीसी की छात्राओं ने प्लाटून कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ. अर्चना पाठक के नेतृत्व में पौधरोपण किया। मौजूद छात्राओं ने पर्यावरण की बेहतरी का संकल्प लिया। श्रीमती पाठक ने छात्राओं को पौधरोपण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दीप्ती त्रिपाठी, सर्वा शुक्ला, अंशिका पांडेय, सरोज जोशी, प्रीती गुप्ता, मीनू सोनी, क्षमा त्रिपाठी, काजोल, सीमा, साधना आदि शामिल रहीं।