
दौलतपुर चौक (ऊना)। मुबारिकपुर-दौलतपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात हिमाचल पथ परिवहन निगम और ट्राला के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे घायलावस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उपचाराधीन करवाया गया। जहां चिकित्सकाें की देखरेख में घायल चालक का उपचार चल रहा है। हादसा घनी धुंध के चलते पेश आया। हालांकि, हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात चंडीगढ़ से पठानकोट की ओर जा रही बस का चालक मुबारिकपुर रोड पर घनी धुंध के कारण सामने कुछ नहीं देख पाया और ट्राला गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ट्राला गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से चिकित्सा केंद्र में उपचार दिलाया गया। चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। जिला में घने धुंध के चलते सड़क हादसे बढ़ने लगे हैं। उधर, दौलतपुर चौकी के इंचार्ज स्वरूप सिंह जरियाल ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति के चलते मामला दर्ज नहीं किया है।