
शिमला। थाना सदर में तैनात एक कांस्टेबल दुराचार के आरोपों से घिर गया। महिला ने कांस्टेबल पर संगीन आरोप लगाए हैं। कई सालों से शारीरिक शोषण के आरोप भी लगे हैं। अब कांस्टेबल इसे छोड़ कहीं और शादी करना चाह रहा है। इस बात की भनक लगते ही महिला पुलिस अफसर के समक्ष पेश हुई और आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोपी कांस्टेबल थाना सदर में तैनात बताया जा रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर मंगलवार को थाना बालूगंज में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस महकमे का दावा है कि महिला डेंढा की रहने वाली है और उसके बच्चे भी हैं। कई सालों से महिला , कांस्टेबल के साथ लिव इन रिलेशनशीप में रह रही थी। इसी कारण महिला का पति भी उसे छोड़ कर चला गया है। अब जब कांस्टेबल कहीं दूसरी जगह शादी करने जा रहा है तो महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज करवा दिया। वह कांस्टेबल के कही और शादी करने के खिलाफ है। इस बारे में जब पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर से पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है।