कांग्रेस किसान सैल दिलाएगा गरीबों को हक

चंबा। कांग्रेस किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला चंबा के अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर ने कहा कि जिला के सभी ब्लाक में किसान सैल की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी ब्लाक अध्यक्षों को 10 दिन के भीतर ब्लाक कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। किसान सैल की कार्यकारिणी के विस्तार होने के बाद किसान-बागवानों, मजदूरों, कारीगरों, मेसन और पेंटर के हित में कारगर कदम उठाए जाएंगे। यह वर्ग सरकारी सुविधाओं से आज तक वंचित है। इस वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए किसान सैल द्वारा भरसक प्रयास किए जाएंगे। इन वर्गों के लोगों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होगी। गरीब वर्गों को सरकारी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पंचायत स्तर पर 100 से अधिक फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद ये फार्म श्रमिक कल्याण बोर्ड को भेजे जाएंगे। कांग्रेस किसान सैल गरीब तबके को सरकारी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए गांव-गांव में एक जागरूकता अभियान छेड़ेगा। इस अभियान के तहत लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए जो सुविधाएं दी जाती है वे सुविधाएं इस वर्ग तक पहुंचाई जाएगी। किसान सैल के कार्यकर्ता शीघ्र कृषि, उद्यान, उद्योग और श्रम विभाग का दौरा करेेंगे।

Related posts