जम्मू जम्मू-कश्मीर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने जम्मू के बाहरी इलाके में अपनी एक रिश्तेदार के घर में अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसने अपनी साली पर हमला किया। जिससे उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल मदन सिंह (38) जम्मू में सेक्टर मुख्यालय में तैनात था। वह शनिवार रात…
Read Moreशिक्षा निदेशक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे पैसे
शिमला साइबर ठगों ने फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का नया गोरखधंधा शुरू किया है। उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने उनके परिचितों से पैसों की मांग की। उच्च शिक्षा निदेशक ने एसपी साइबर क्राइम से मामले की शिकायत की है। साइबर क्राइम पुलिस ने अकाउंट डिलीट कराने के प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल ने लोगों से फेसबुक मैसेंजर के जरिए पैसे की डिमांड पर राशि जमा न कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग पैसे मांगने…
Read Moreचेतावनी : कल 11 बजे तक केस वापस नहीं लिया, तो होगा घेराव
कुल्लू कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार सुबह 11 बजे तक केस को वापस लेने की चेतावनी दी है, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय कुल्लू का घेराव करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायक के बेटे पर भाजपा नेताओं द्वारा जो मामला दर्ज करवाया गया है वह पुलिस पर दबाव बनाकर कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है और प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हो…
Read Moreपांवटा के 36 वर्षीय युवक व पूर्व जिला परिषद सदस्य की कोरोना से मौत
पांवटा साहिब (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के ज्वालापुर में 36 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक का पांवटा साहिब में स्वास्थ्य टीम की देखरेख में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बीएमओ राजपुर अजय देओल ने बताया कि युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद हुए कोविड-19 टेस्ट में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई…
Read Moreइन शहरों के लिए शुरू हुईं 80 नई ट्रेनें, देखें पूरी सूची
नई दिल्ली कोरोना महामारी के बीच भारतीय रेलवे आज से 80 नई विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रही है। कुछ दिन पहले ही रेलवे की तरफ से इसका एलान किया गया। अनलॉक 1 की शुरुआत से ही रेलवे 230 ट्रेनों का संचालन कर रहा है, वहीं अब इस सूची में 80 और ट्रेनें जुड़ जाएंगी। रेलवे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि अनलॉक 4 में 12 सितंबर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 80 नई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही कहा था कि जरूरत…
Read Moreकोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 97570 नए मामले
नई दिल्ली देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। यह तीसरा दिन है जब एक दिन में 95 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 97,570 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 46 लाख 59 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 36 लाख 24 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो…
Read Moreबाइक बोट के सीएमडी और निदेशक गिरफ्तार, 42000 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू करेगी पूछताछ
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बाइक बोट कंपनी के सीएमडी संजय भाटी और निदेशक राजेश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पहले से ही गौतमबुद्ध नगर स्थित लुकसर जेल में बंद थे। दोनों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज करा सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया था। आरोप है कि मामले में देशभर के हजारों लोगों से करीब 42 हजार करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। ईओडब्ल्यू दोनों से दिल्ली में दर्ज मामलों की पूछताछ करेगी।…
Read Moreआज से सभी लाइनों पर दौड़ने लगी मेट्रो, रात 11 बजे का होगा आखिरी समय
नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन शुरू होने के साथ ही आज से मेट्रो सभी लाइनों पर दौड़ने लगी। कोरोना काल में पहली बार मेट्रो चलने का समय आम दिनों सा हो गया है। हर लाइन पर पहली मेट्रो सुबह 6 बजे मिलेगी जबकि आखिरी मेट्रो का समय रात 11 बजे का होगा। खास बात यह है कि सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नॉन पीक आवर्स में भी मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पीक आवर्स जैसी होगी। उधर, शुक्रवार को मेजेंटा और ग्रे लाइन लाइन पर सेवा शुरू…
Read Moreदिल्ली सरकार के आदेश, सभी मोहल्ला क्लीनिक में भी की जाएगी कोविड-19 की जांच
नई दिल्ली कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार जांच क्षमता बढ़ा रही है। अब सरकार ने आदेश दिया है कि सभी मोहल्ला क्लीनिक में भी कोविड-19 की जांच की जाएगी। इससे लोगों को अस्पतालों में जांच के लिए इंतजार नहीं करना होगा। घर के पास ही उन्हें यह सुविधा मिल जाएगी। आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. शैली कामरा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सभी 450 मोहल्ला क्लीनिक में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। भारतीय…
Read More‘धनबाद एक्सप्रेस’, ट्रेन की बुकिंग शुरू, यात्रा से पहले पढ़ लें खबर
फिरोजपुर (पंजाब) फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से छह माह बाद 14 सितंबर से धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। ट्रेन चलने से लोगों में खुशी का माहौल है। ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रेल अधिकारियों के मुताबिक 12 सितंबर से धनबाद से ‘धनबाद एक्सप्रेस’ ट्रेन चलेगी, जो 14 सितंबर को पहुंचेगी और 14 सितंबर को ही फिरोजपुर से धनबाद को वापस जाएगी। ट्रेन चलने से लोगों में खुशी का माहौल है। रेल अधिकारियों के मुताबिक कोविड-19 के चलते केंद्र सरकार की ओर से जारी नियमों का पूरा पालन किया…
Read More