शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अगला वार्षिक बजट यह देखकर तैयार नहीं होगा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आगामी बजट में स्वाभाविक तौर पर कोविड का प्रभाव नजर आएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव अपनी जगह हैं, सरकार उससे पहले जमकर काम करेगी। कोविड संकट के चलते जनवरी और फरवरी में स्थितियां सामान्य हुईं तो फील्ड में पूरी ऊर्जा से हिमाचल के विकास के लिए काम होगा। सीएम बोले कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इन्वेस्टर मीट सरकार का बहुत बड़ा प्रयास…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, सैलानियों ने किया शिमला का रुख, पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
शिमला, हिमाचल प्रदेश में दिसंबर के आखिरी सप्ताह की बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिल गई है। कोरोना संकट की मार झेल रहे पर्यटन व्यवसायियों के ताजा बर्फबारी से चेहरे खिल उठे हैं। इस साल समर सीजन में हुए नुकसान की विंटर सीजन से भरपाई होने की आस है। शिमला, मनाली, डलहौजी सहित कई पर्यटन स्थलों पर सोमवार को होटलों में फुल आक्यूपेंसी रही। रविवार शाम को मौसम बदलते ही पड़ोसी राज्यों से कई सैलानी हिमाचल पहुंचे। सोमवार को बर्फबारी की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़, दिल्ली से कई…
Read Moreमोदी आज करेंगे देश की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन
नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट-बॉटेनिकल गार्डन कॉरिडोर पर 37 किलोमीटर के दायरे में आज से देश की पहली चालक रहित (ड्राइवर लेस) मेट्रो दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11 बजे मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा का भी शुभारंभ करेंगे। डीएमआरसी के मुताबिक चालक रहित मेट्रो के संचालन के साथ ही दिल्ली मेट्रो का नाम दुनिया की अग्रणी मेट्रो सेवा में शामिल हो जाएगा। जून, 2021 तक…
Read Moreकोरोना वैक्सीन : दुनिया में असमानता बढ़ने का जताया जा रहा है खतरा
वाशिंगटन कोरोना वैक्सीनों से अब महामारी के अंत के साथ आर्थिक हालात सुधरने के संकेत तो मिलने लगे हैं, लेकिन इससे दुनिया में असमानता बढ़ने का भी खतरा जताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक ओर यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों ने बड़ी मात्रा में टीकों का भंडारण कर लिया है, जबकि विकासशील और गरीब देश अपने हिस्से की खुराक पाने के लिए जूझ रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो आगामी दिनों में कमजोर देशों की अर्थव्यवस्थाएं ज्यादा डगमगा जाएंगी, जिससे दुनिया में आर्थिक और…
Read Moreलोन देने वाले एप्स से सावधान, चीनी महिला सहित दो गिरफ्तार
पुणे तेलंगाना पुलिस ने पुणे स्थित एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन एप फर्मों से कर्ज लेने वाले लोगों को परेशान करने के लिए किया जाता था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक चीनी महिला भी शामिल है। जांच टीम के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने उनकी कंपनी के बैंक खाते में जमा 1.42 करोड़ रुपये के अलावा 101 लैपटॉप, 106 मोबाइल फोन और कई दस्तावेज जब्त किए हैं।’ गिरफ्तार आरोपियों में परशुराम लाहू तकवे, उसकी पत्नी लियांग टियानटियान जोकि चीनी नागरिक…
Read Moreकेंद्र की नहीं मानी, लाखों की कोल्ड चेन उखाड़ी, उठे सवाल
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्थित राज्य स्टोर में स्थापित लाखों रुपये की कोल्ड चेन को उखाड़ दिया है। केंद्र सरकार ने उखाड़ी गई कोल्ड चेन को ठीक कराने के लिए अनेक बार पत्राचार किया, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। कोल्ड चेन उखाड़ने में विभागीय राजनीति भी हावी रही। स्वास्थ्य मुख्यालय के स्टोर में चार कोल्ड चेन थीं, जिनमें से एक कार्य कर रही थी। माइनस 20 डिग्री तापमान की कोल्ड चेन में पोलियो का टीका रखा जाता था। कोरोना वैक्सीन भी इसी में रखी जानी…
Read Moreकिसान संगठनों का रणनीति में बदलाव दूसरे राज्यों में आंदोलन तेज करने पर फोकस
चंडीगढ़ समर्थन हासिल करने के लिए किसान नेता दूसरे राज्यों के किसान आंदोलन में कर रहे हैं शिरकत पटना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के किसान नेताओं के संपर्क में पंजाब के किसान संगठन केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच के एक माह बाद अब किसान नेताओं ने आंदोलन की रणनीति में बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। रणनीति के तहत ही अब वे आंदोलन को दूसरे राज्यों तक ले जाने में फोकस कर रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर बैठे कई किसान संगठनों ने इसकी पहल…
Read Moreएलओसी से सटे मंदिर पर ग्रेनेड हमला कर माहौल बिगाड़ने की पाकिस्तानी साजिश का खुलासा
पुंछ एलओसी से सटे पुंछ जिले में मंदिर पर ग्रेनेड हमला कर माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से छह ग्रेनेड, पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे और लश्कर-ए-ताइबा के नए संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के पोस्टर बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगारों के मोबाइल में हैंड ग्रेनेड फेंकने का प्रशिक्षण देने वाला वीडियो भी बरामद हुआ है। तीनों लंबे समय से सीमा पार हैंडलर के संपर्क में थे, जिन्हें पुंछ में मेंढर के गांव…
Read Moreहवाई किराया : दिल्ली से भी ज्यादा महंगी धर्मशाला से चंडीगढ़ की टिकट
धर्मशाला चंडीगढ़ से नववर्ष का जश्न मनाने धर्मशाला और मैक्लोडगंज आने वाले पर्यटकों के लिए वापसी का हवाई सफर महंगा रहेगा। इस सफर के लिए उन्हें दिल्ली जाने वाले यात्रियों से भी ज्यादा दाम टिकट हासिल करने के लिए चुकाने होंगे। करीब एक घंटे के हवाई सफर के लिए 10500 रुपये धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए चुकाने होंगे। दूसरी ओर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के छह से नौ हजार रुपये तक लगेंगे। नए साल का जश्न मनाने धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों का हुजुूम उमडे़गा। फ्लाइट की बुकिंग बढ़ने के कारण किराये…
Read Moreहिमाचल सरकार ने प्रस्ताव भेजा तो बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन डाल सकता है अपडेट सर्वे में : चीफ इंजीनियर नॉर्दर्न रेलवे सर्वे इंचार्ज
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन की कवायद शुरू हो सकती है। सरकार ने प्रस्ताव भेजा तो रेलवे इसे अपडेट सर्वे में डाल सकता है। भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट पहले भानुपल्ली-बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन प्रोजेक्ट था। इसे बनाने का सपना पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने साल 1985 में देखा था। इसका रिफाइनेंस इंजीनियरिंग एंड कम ट्रैफिक सर्वे भी किया गया था। उसके बाद फंड न होने से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब इसे बदलकर बिलासपुर-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र…
Read More