नई दिल्ली मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 280.96 अंक (0.58 फीसदी) की गिरावट के साथ 48,066.63 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 14,157.90 के स्तर पर खुला। आज 526 शेयरों में तेजी आई और 586 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस…
Read Moreभारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन, खालिस्तानी झंडे लहराए
वाशिंगटन अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर कृषि कानूनों के विरोध के नाम पर भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। खालिस्तान समर्थकों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में सरकार द्वारा लागू किए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की भी मांग की। प्रदर्शनकारी इस दौरान हाथों में खालिस्तान का झंडा लहरा रहे थे। इससे पहले भी दूतावास के बाहर इस तरह के प्रदर्शन हो चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में प्रदर्शनकारियों ने दूतावास के बाहर खालिस्तानी झंडे लहराते हुए गांधी जी की प्रतिमा भी खराब कर दी थी। …
Read Moreदिल्ली में आज भी कई रास्ते बंद, यहां पढ़ें ट्रैफिक का कैसा है हाल
नई दिल्ली कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल के बाद दिल्ली में आज भी कई रास्ते बंद किए गए हैं ताकि हालात काबू में किए जा सकें। हालांकि मंगलवार को बवाल के दौरान जो रास्ते बंद किए गए थे, वो देर रात फिर से खोल दिए गए थे, बुधवार सुबह इन रास्तों पर ट्रैफिक सामान्य है। बुधवार सुबह को दिल्ली पुलिस ने फिर से आईटीओ से कनॉट प्लेस जाने वाला रास्ता बंद है। इसके अलावा आईटीओ चौराहे से…
Read Moreहरियाणा के तीन जिलों में टेलीकॉम सेवाएं बंद, आज शाम 5 बजे तक रहेगी पाबंदी
चंडीगढ़ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान जमकर बवाल हुआ। कई जगह किसान और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। इसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने दिल्ली के साथ लगते 3 जिलों सोनीपत, पलवल और झज्जर में टेलीकॉम सर्विस बंद कर दी है। इसके लिए हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक इन तीनों जिलों में इंटरनेट सर्विस व सभी एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी, केवल वॉइस कॉल ही एक्टिवेट रहेंगी। आज शाम 5 बजे तक सर्विस…
Read Moreपंजाब यूनिवर्सिटी ने लिया 15 फरवरी से ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का निर्णय
चंडीगढ़ आखिरकार पंजाब यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षाओं पर निर्णय ले लिया। पीयू और इससे संबद्ध 196 कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसके अलावा अधिकारियों ने प्रायोगिक परीक्षाएं कराने की तिथि अभी घोषित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक विभाग के मुताबिक जिन विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा हो गया है उनकी परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हो जाएंगी और नए प्रवेश वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं 8 मार्च को होंगी। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल फरवरी माह के आखिर में…
Read Moreलद्दाख में 3.6 रिक्टर तीव्रता से महसूस किये गए भूकंप के झटके
जम्मू लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे जिले के पुरंदर के पास शाम 7.28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.6 मापी गई। आपको बता दें कि भूगर्भविज्ञानी अपने अध्ययनों के माध्यम से समय-समय पर जमीन के नीचे की हलचल नापते रहे हैं और अलर्ट भी जारी करते रहे हैं। कुछ दिन पहले पता चला था कि…
Read Moreमौसम रहेगा साफ, तापमान चढ़ने से कम होगी ठंड
शिमला हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होने के आसार हैं। केलांग में सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 23.3, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.8, भुंतर 19.4, सोलन 19.8, सुंदरनगर 20.1, कांगड़ा 19.8, नाहन 16.9, चंबा 18.2, धर्मशाला 16.8, शिमला 13.0, मनाली 11.8, कल्पा 9.6, डलहौजी 6.5 और केलांग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, कल्पा में…
Read Moreगणतंत्र दिवस पर हो ‘जय विज्ञान’, तकनीक के क्षेत्र में कम नहीं है भारत
नई दिल्ली साल 2020 जब आया तो अपने साथ कोरोना या कोविड-19 नाम की महामारी भी लेकर आया। पूरा साल लॉकडाउन और अनलॉक के बीच ही बीत गया। इस महामारी का मुकाबला वैज्ञानिकों के बगैर करना तो दूर सोचना भी मुश्किल था। हमारे देश और दुनिया के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, शोध और नवोन्मेषण का ही नतीजा है कि एक वर्ष के भीतर दुनिया ने इस महामारी से लड़ने के लिए टीका विकसित कर लिया है। और तो और हमारे देश समेत दुनिया के कई देशों में टीकाकरण भी शुरू…
Read Moreअल्ताफ बुखारी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग
जम्मू अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के हालात पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पीएम को ज्ञापन देकर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने व 4 जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की बहाली की मांग की। बुखारी की मोदी से मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। रविवार को करीब एक घंटे की भेंट वार्ता में अल्ताफ बुखारी ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने व्यापक रोजगार पैकेज का भी आग्रह किया। ज्ञापन…
Read Moreअमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल ने किसानों से परेड में शांति बनाए रखने की अपील
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस पर निकाली जा रही ट्रैक्टर परेड को भारतीय गणराज्य और इसके सांविधानिक नैतिक मूल्यों का जश्न करार दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को ट्रैक्टर परेड के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से भी एक बार फिर भारतीय गणतंत्र की सच्ची भावना में किसान समुदाय का संकट सुलझाने के लिए उनकी आवाज सुनने की अपील की है। कैप्टन ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि हमारा संघीय…
Read More