चीन के साथ शांति पर ही सामान्य द्विपक्षीय संबंध संभव : विदेश सचिव

चीन के साथ शांति पर ही  सामान्य द्विपक्षीय संबंध संभव : विदेश सचिव

नई दिल्ली। विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने रविवार को कहा कि भारत ने हमेशा से चीन के वार्ताकारों से कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य द्विपक्षीय संबंध सीमा पर शांति पर निर्भर हैं।  चीन को दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और उसके साथ भारत के व्यापक कारोबार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी मुल्क के साथ आर्थिक संबंधों पर लगातार काम कर रहा है लेकिन यह दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रगति पर आधारित है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हालिया…

Read More

जैश का मददगार त्राल से गिरफ्तार, हथियार बरामद

जैश का मददगार त्राल से गिरफ्तार, हथियार बरामद

जम्मू दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके से रविवार शाम सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर लारू जगीर से ओजीडब्ल्यू मुजमिल अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। वह अवंतीपोरा में टोल पोस्ट पर काम करता है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए जीओसी मेजर जनरल साही ने कहा संघर्ष विराम समझौता सही दिशा में उठाया गया एक…

Read More

सियासी हलचल तेज, पाला बदलने को लेकर कयासबाजी

सियासी हलचल तेज, पाला बदलने को लेकर कयासबाजी

जम्मू कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे गुलाम नबी आजाद के अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उमड़े प्रेम से सियासी हलचल तेज हो गई है। जम्मू में जी-23 नेताओं के पार्टी हाईकमान के खिलाफ संघर्ष का संकेत देने के एक दिन बाद ही सार्वजनिक मंच पर  आजाद की ओर से मोदी को जमीनी नेता कहने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसे सियासी समीकरणों में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। राज्यसभा में विदाई के दौरान आजाद की तारीफ करते हुए…

Read More

आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण, लाना होगा पहचान पत्र 

आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण, लाना होगा पहचान पत्र 

चंडीगढ़ हरियाणा में 1 मार्च (सोमवार) से कोविड-19 वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।  तीसरे चरण में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगाया जाएगा, जबकि बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध 382 निजी अस्पतालों में यह 250 रुपये में लगवाया जा सकेगा।  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य…

Read More

किसानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति, महिलाओं को लामबंद करने में जुटे संगठन

किसानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति, महिलाओं को लामबंद करने में जुटे संगठन

रोहतक/चंडीगढ़  किसान आंदोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए कुंडली बॉर्डर पर रविवार को पंजाब के किसान संगठनों की बैठक हुई जिसमें सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन के तरीके पर विचार किया गया। पंजाब के किसान संगठन अपना फैसला अब संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में रखेंगे। इधर, पंजाब में किसान आंदोलन को गति देने के लिए अब महिलाओं का समर्थन जुटाने में किसान संगठन जुट गए हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने मोगा में चेतना मार्च निकाल कर समर्थन जुटाया। आठ मार्च को मोगा से…

Read More

आज भी बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में हंगामे के आसार

आज भी बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में हंगामे के आसार

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बाहर कर सदन की कार्यवाही होगी। ऐसे में जयराम सरकार के इस चौथे बजट सत्र के भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस सोमवार को सत्र के दूसरे दिन शोकोद्गार के बाद की कार्यवाही को बाधित कर सकती है। सदन में गतिरोध की स्थिति बन सकती है।  बीते शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन ही जोरदार हंगामा हुआ था। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के दौरान सदन में विपक्ष ने महंगाई का विरोध किया था। राज्यपाल ने पूरा अभिभाषण…

Read More

आज विवाद के बीच पुलिस के पहरे में खुलेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

आज विवाद के बीच पुलिस के पहरे में खुलेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

धर्मशाला केंद्रीय विवि और एबीवीपी के विवाद के बीच सोमवार को विवि पुलिस के पहरे में खुलेगा। केंद्रीय विवि को खोलने की अधिसूचना की प्रतिलिपि विवि प्रशासन ने एसपी कांगड़ा सहित एडीसी कांगड़ा को भी प्रेषित की है। जिसमें 24 फरवरी को पुलिस अधीषक कांगड़ा के कार्यालय में हुई बैठक का हवाला दिया गया है। इसके अलावा सीयू में ऑफलाइन कक्षाएं लगाने और परीक्षाएं करवाने के लिए भी अब पहले कुलपति से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही कक्षाओं को ऑफलाइन चलाया जा सकेगा।    विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 23 फरवरी…

Read More

पहली से चौथी कक्षा के लिए अप्रैल में भी स्कूल खुलने के आसार कम

पहली से चौथी कक्षा के लिए अप्रैल में भी स्कूल खुलने के आसार कम

शिमला पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अप्रैल से स्कूल खुलने के आसार कम हैं। हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। बीस मार्च के बाद स्कूल खोलने या ऑनलाइन ही पढ़ाई जारी रखने को लेकर विचार होगा। फिलहाल विभागीय अधिकारियों का अभी पूरा ध्यान वार्षिक परीक्षाओं पर है। मार्च में पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही होंगी। व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। 31 मार्च…

Read More

अलर्ट : हिमाचल में फिर लौटने लगा कोरोना, सैंपल बढ़ाने के निर्देश

अलर्ट : हिमाचल में फिर लौटने लगा कोरोना, सैंपल बढ़ाने के निर्देश

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने फिर से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और सीएमओ से सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और प्रतिदिन रिपोर्ट सचिवालय भेजने के लिए कहा है। विभाग का मानना है कि लोगों के लापरवाही बरतने के कारण अब रोजाना संक्रमण के 50 या इससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, 15 दिन पहले प्रदेश में कोरोना की स्थिति सामान्य चल रही थी, लेकिन अब संक्रमण के मामले बढ़ने…

Read More

नए साल का पहला मिशन लॉन्च, इसरो ने अंतरिक्ष में भेजे 19 सेटेलाइट

नए साल का पहला मिशन लॉन्च, इसरो ने अंतरिक्ष में भेजे 19 सेटेलाइट

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने साल 2021 के अपने पहले मिशन में कामयाबी हासिल की है। इसरो ने रविवार सुबह 10:24 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी51 को लॉन्च किया गया है। पीएसएलवी-सी51 अमेजोनिया-1 और दूसरे 18 सैटेलाइट को लेकर अंतरिक्ष में गया है। इसरो की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, पीएसएलवी-सी51, पीएसएलवी का 53वां मिशन है। इस रॉकेट के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे गए हैं। खास बात…

Read More