वाशिंगटन भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि देश में जन्मी सुभाषिनी अय्यर अंतरिक्ष पर अनुसंधान करने वाली अमेरिकी एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की एक महत्वपूर्ण परियोजना पर काम कर रही हैं। दरअसल, सुभाषिनी चंद्रमा और उससे भी आगे अंतरिक्ष यान भेजने की नासा की महत्वाकांक्षी परियोजना के रॉकेट कोर चरण की देखरेख कर रही हैं। बता दें, सुभाषिनी अय्यर कोयंबटूर में जन्मी हैं और पिछले दो वर्षों से स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) से जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सुभाषिनी साल 1992 में अपने कॉलेज में…
Read Moreकेजरीवाल सरकार की ‘घर-घर राशन’ योजना, आखिर केंद्र को क्यों है ऐतराज
नई दिल्ली केंद्र सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में एक बार फिर से टकराव हो गया है। केंद्र सरकार ने घर-घर राशन पहुंचाने की दिल्ली सरकार की योजना पर ब्रेक लगा दिया है। मार्च महीने में ही केंद्र सरकार ने इस योजना पर आपत्ति दर्ज की थी। अब इस पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पाबंदी लगाई है। सूत्रों के अनुसार इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से अनुमति नहीं ली थी। दिल्ली सरकार ने इस निर्णय को राजनीति से प्रेरित बताया है।…
Read Moreटीकाकरण: विदेशी कंपनी हरियाणा को छह करोड़ स्पूतनिक-वी वैक्सीन की खुराक देने को तैयार, कीमत भी बताई
चंडीगढ़ कोरोना वैक्सीन की कमी झेल रहे हरियाणा के लिए राहत भरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय कंपनी फार्मा रेगुलेटरी सर्विसेज लिमिटेड प्रदेश सरकार को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की 60 मिलियन (छह करोड़) खुराक देने को तैयार हो गई है। इस कंपनी का मुख्यालय मालटा में है। मालटा को टैक्स हैवन भी कहा जाता है। हालांकि कंपनी ने सरकार के वैश्विक निविदा में हिस्सा नहीं लिया था। कंपनी अधिकारियों ने एचएमएससीएल (हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड) को ‘गमलेया इंस्टीट्यूट एंड रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड’ की निर्मित स्पूतनिक-वी वैक्सीन की छह करोड़ खुराक…
Read Moreविपक्ष ने सरकार को चौतरफा घेरा, राज्यपाल से मिले सुखबीर, मायावती ने साधा निशाना
चंडीगढ़ पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार 400 रुपये प्रति खुराक कोवाक्सिन टीका खरीद कर 1060 रुपये में निजी अस्पतालों को बेचने के आरोप में चौतरफा घिरती नजर आ रही है। पहले से अपनी पार्टी में विरोध का सामना कर रहे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाने वाले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की और अमरिंदर सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर डाली। वहीं, भाजपा ने दिल्ली में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, राजस्थान में टीके फेंके जा…
Read Moreलाहौल में घर-घर जाकर विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे शिक्षक
केलांग (लाहौल-स्पीति) कोरोना संकट के इस मुश्किल दौर में इंटरनेट की सुविधा न होने पर भी लाहौल घाटी में गुरुजन ऑफलाइन घर-घर जाकर शिक्षा की रोशनी फैला रहे हैं। घाटी के दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा न के बराबर है। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए कुछ अध्यापक दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं। लाहौल के दुर्गम गांव सलग्रां में इंटरनेट तो दूर की…
Read Moreविद्यार्थी जान जोखिम में डालकर तीन घंटे पैदल चल पहाड़ी पर नेटवर्क तलाश रहे
न्यूली (कुल्लू) कोरोना काल में स्कूली विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। जिन क्षेत्रों में इंटरनेट और नेटवर्क की अच्छी सुविधा नहीं है, वहां बच्चों को तीन घंटे की चढ़ाई करके पहाड़ी पर सिग्नल ढूंढकर कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर घर से दूर जाकर नेटवर्क की तलाश करनी पड़ रही है। कई बार बच्चे खतरनाक जगह पर जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में भी यही आलम है। घाटी की पंचायत गाड़ापारली और शांघड़ के…
Read Moreसहकारी बैंक भर्ती करेगा 149 जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट, आवेदन के लिए खुला लिंक
शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोरोना संकट के बीच नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए 2 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हों और 18 से 45 वर्ष के बीच उम्र हो। आवेदन…
Read Moreट्विटर को भी लगता है भारतीय राजनीति से डर, हर विवाद के बाद क्यों बदल देता है फैसले
नई दिल्ली ट्विटर और भारत सरकार की अनबन अब सास-बहू वाली अनबन की तरह हो गई है। सरकार ट्विटर के खिलाफ एक कदम चलती है तो ट्विटर भी कोई-ना-कोई एक्शन लेता है। वैसे तो भारत सरकार की अनबन फेसबुक के साथ भी रहती है लेकिन ट्विटर के साथ इस बार मामला थोड़ा ज्यादा ही बिगड़ गया है। कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने भाजपा के कई नेताओं के ट्वीट को भ्रामक बता दिया, उसके बाद से मामला और गर्म हो गया है। भारत सरकार की नई सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को…
Read Moreमेट्रो चलेंगी, खुलेंगे मॉल-बाजार और ऑफिस, लॉकडाउन के बीच केजरीवाल ने दी थोड़ी राहत
नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस हफ्ते दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। केजरीवाल ने जानकारी दी है कि अगर आगे भी केस कम होते चले गए तो लॉकडाउन में और ढील दी जाएगी। लेकिन यदि केस बढ़े तो फिर से लॉकडाउन में सख्ती आ सकती है… केजरीवाल के मुख्य एलान अब 400 के करीब केस आ रहे हैं और 0.5 प्रतिशत ही संक्रमण दर बची है। आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायतें दी जा रही हैं। सभी…
Read Moreतनाव: गिरफ्तारियां देने पहुंचे टिकैत-चढूनी, कहा-सरकार किसानों को थकाना चाहती है
टोहाना (हरियाणा) टोहाना में विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच का विवाद खत्म नहीं हो रहा। इस विवाद में किसानों की गिरफ्तारी के लिए दबिश से नाराजगी में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शनिवार को टोहाना गिरफ्तारियां देने पहुंचे। इनमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह व योगेंद्र यादव शामिल रहे। वहीं किसानों के इकट्ठे होने से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बताया कि टोहाना में पुलिस फोर्स की 20 कंपनियां तैनात की गई, जिसमें दो कंपनियां…
Read More