जम्मू फिल्मी अंदाज में एसओजी के दस कमांडों ने सादे कपड़ों में श्रीनगर के आलूचिबाग क्रिकेट मैदान में सोमवार शाम क्रिकेट खेलने पहुंचे टीआरएफ के सरगना अब्बास शेख और उसके साथी डिप्टी कमांडर साकिब मंजूर को घेरकर मार गिराया। अब्बास आतंकियों की टॉप-10 सूची में शामिल था। दोनों लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे। मारे गए आतंकियोंं से हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों कई नागरिकों की हत्या में शामिल थे। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट मिलने पर पुलिस के दस जवान…
Read Moreएक्सक्लूसिव: मुक्त विश्वविद्यालय इतना मुक्त कि गुपचुप कर दीं 56 भर्तियां
देहरादून उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बिना पद और आदेश के 56 लोगों की नियुक्ति का मामला सामने आया है। ऑडिट में इसका खुलासा होने के बाद मामले में वित्त सचिव अमित नेगी ने उच्च शिक्षा सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा गया। लेकिन मामला नेताओं व अफसरों के चहेतों की नियुक्ति से जुड़ा होने की वजह से पत्र लिखने के एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। शासनादेश है कि यदि पद स्वीकृत हैं तो उन पर भी नियुक्तियां शासन के आदेश के बिना नहीं…
Read Moreमानसून सत्र: तीन माह में 980 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 1443 वाहन खरीदेगी पुलिस
चंडीगढ़ आगामी तीन माह में प्रदेश सरकार 980 डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए यह तैयारी की जा रही है। सोमवार को विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तरफ से मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने यह जानकारी दी। विधानसभा में समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर द्वारा यह मामला उठाया गया। उन्होंने बताया कि समालखा में अस्पताल का भवन तो अच्छा है लेकिन यहां पर डॉक्टर नहीं है। कुल 13 स्वीकृत पद हैं लेकिन मात्र दो ही डॉक्टर यहां…
Read Moreविधेयक पारित: हरियाणा में अब लोकायुक्त को मिलेगा कम वेतन, अवैध कालोनियों के बहुरेंगे दिन
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को पांच विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा नगर पालिका क्षेत्र में अपूर्ण नागरिक सुख सुविधाओं व अवसंरचना का प्रबंधन विशेष उपबंध संशोधन विधेयक 2021, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल संशोधन विधेयक 2021, हरियाणा लोकायुक्त संशोधन विधेयक 2021, हरियाणा उद्यम प्रोन्नति द्वितीय संशोधन विधेयक, 2021 और पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन और दृश्य कला विश्वविद्यालय रोहतक संशोधन विधेयक, 2021 शामिल हैं। अब विश्वविद्यालय के नाम को महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल के रूप में पढ़ा जाएगा। लोकायुक्त को अब प्रदेश में कम…
Read Moreआरोप: पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा- उन्हीं की सलाह पर कोटकपूरा केस हारे, जल्द सुबूत पेश करेंगे
चंडीगढ़ कोटकपूरा गोलीकांड संबंधित केस में पंजाब सरकार की हाईकोर्ट में हार और अकाली दल को मिली बड़ी राहत के पीछे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का हाथ था। यह बात राज्य पुलिस के पूर्व आईजी और आप नेता कुंवर विजय प्रताप ने कही। अपने फेसबुक पेज पर डाले एक वीडियो क्लिप में पूर्व आईजी ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव एक बार फिर से कांग्रेस और अकाली दल बादल मिलजुल कर फ्रेंडली मैच की तरह लड़ना चाहते थे, जिसके लिए अकाली दल की छवि सुधारना बहुत जरूरी था। कुंवर विजय…
Read Moreन आधार कार्ड बनवाया और न ही बैंक में खाता, स्लीपर सेल के रूप में कर रहा था काम
अमृतसर (पंजाब) अमृतसर के खासा इलाका में 15 और 16 अगस्त की मध्यरात्रि हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार सुल्तानविंड रोड का अमृतपाल सिंह पिछले पांच सालों से आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था। वह अपने साथ अन्य स्लीपर सेल बनाने की योजना पर काम कर रहा था। पुलिस को अभी तक उसके मोबाइल फोन की डिटेल से कुछ हाथ नहीं लगा लेकिन उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस काफी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने के दावे कर रही…
Read Moreकिसानों ने पंजाब बंद की कॉल ली वापस, मुख्यमंत्री के साथ वार्ता आज, रेल ट्रैक व राजमार्ग पर धरना रहेगा जारी
जालंधर (पंजाब) पंजाब में जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग व रेलवे ट्रैक चौथे दिन भी जाम है लेकिन राहत की बात है कि किसानों ने पंजाब बंद की कॉल वापस ले ली है। किसानों के साथ प्रशासन की लंबी बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि मंगलवार को किसानों की तीन बजे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक होगी, जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह गन्ना खरीद के नए रेट की घोषणा कर सकते हैं। किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि हमने साबित कर दिया कि गन्ने की प्रति…
Read Moreआरक्षण कोटा कॉलेजों में तय नहीं, आज थम जाएगी आवेदन प्रक्रिया
शिमला हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को थम जाएगी लेकिन अभी तक स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऑनलाइन आवेदन का मंगलवार को आखिरी दिन है। बुधवार को तय किए प्रवेश शेड्यूल के अनुसार पहली प्रवेश मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी लेकिन अभी तक सरकार और विवि प्रशासन यह तय नहीं कर पाया है कि खेल, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए…
Read Moreहिमंखड गिरने से पार्वती घाटी में फंसीं 15 हजार भेड़-बकरियां
कुल्लू समुद्रतल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पिन पार्वती घाटी में हिमखंड गिरने से करीब 15 हजार भेड़-बकरियां और 150 से अधिक घोड़े फंस गए हैं। 2014 में पार्वती नदी पर बना पुल बहने के बाद अब हिमखंड गिरने से वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मानतलाई चरागाह में प्रदेश भर से 50 से अधिक भेड़पालक भेड़-बकरियां चराने गए थे। अब मौसम का मिजाज बदलने से यहां कभी भी बर्फबारी हो सकती है। इससे भेड़पालकों की चिंता बढ़ गई है। …
Read Moreकाबुल से घर पहुंचने पर घर में दिवाली सा माहौल, बहन ने गले लगाकर किया स्वागत,
सरकाघाट (मंडी) अफगानिस्तान से सुरक्षित निकलने के बाद कई तरह की परेशानियों को झेलते हुए आखिरकार सोमवार करीब 12.55 बजे नवीन सरकाघाट पहुंच गया। उसके आने का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसके स्वागत की पहले ही तैयारी किए हुए उसकी मां और उसकी दोनों बहनों ने उसकी आते ही आरती उतारी और उसे गले से लगा दिया। मां और बहनों की आंखों में आंसू झलक रहे थे, वहीं नवीन भी इस दौरान भावुक हो गया और उसकी आंखों में भी आंसू झलक रहे थे। उधर, उसके आने…
Read More