प्रेमिका बोली- पहले मेरे पति की हत्या करो, फिर शादी करूंगी: खौफनाक खुलासा

प्रेमिका बोली- पहले मेरे पति की हत्या करो, फिर शादी करूंगी: खौफनाक खुलासा

पानीपत (हरियाणा) वीडियो के अनुसार दीपक ने पहले अशोक को बेल्ट से पीटा फिर बेल्ट से गला घोंटा। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर ले आया और अशोक के ऊपर डालकर उसे जला दिया फिर नहर में धक्का दे दिया। वारदात के बाद दीपक ने हत्या करने की वीडियो सोनू और ऊषा को भेज दी थी। बहन से मिलकर प्रेमी के हाथों जीजा की हत्या कराने के बाद विवाहिता ने पूरी वारदात की वीडियो बनवाई थी, जिसके बाद उसने प्रेमी को पति की हत्या के लिए भी कहा। साथ ही…

Read More

कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता, कांग्रेस ही खुद अपने को हरा देती : सिद्धू

कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता, कांग्रेस ही खुद अपने को हरा देती : सिद्धू

अमृतसर (पंजाब) कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। केजरीवाल को उन्होंने प्रवासी पक्षी तक कह दिया। जल्द ही सिद्धू पंजाब मॉडल का दूसरा हिस्सा जनता के सामने पेश करेंगे। कांग्रेस को कोई भी नहीं हरा सकता। कांग्रेस ही खुद अपने को हरा देती है। यह बात नवजोत सिंह सिद्धू ने कही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंजाब के लिए एक होने की अपील की और कहा कि वे अगले दो दिनों में पंजाब मॉडल के दूसरे हिस्से का खुलासा करेंगे।…

Read More

सोनू सूद के वीडियो से किया इशारा…आप आज बताएगी नाम : कांग्रेस

सोनू सूद के वीडियो से किया इशारा…आप आज बताएगी नाम : कांग्रेस

चंडीगढ़ सोमवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अभिनेता सोनू सूद का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सोनू सूद कह रहे हैं कि असली मुख्यमंत्री वह है जिसे जबरदस्ती कुर्सी पर लाया जाए। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे लगभग तय हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जहां मंगलवार दोपहर 12 बजे अपने सीएम फेस का एलान करेंगे वहीं कांग्रेस ने सोमवार देर शाम इसका इशारा कर दिया। सोमवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल…

Read More

टिकट काटने की व्यवस्था बदल सकती है, 40 बस कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव

टिकट काटने की व्यवस्था बदल सकती है, 40 बस कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव

शिमला संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि कंडक्टरों के संक्रमित होने से टिकट काटने में डर पैदा हो गया है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से प्रतिदिन अपडेट लिया जा रहा है। चालकों-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कंडक्टर लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इनकी संख्या 40 हो गई है। अब कंडक्टर सवारियों के पास टिकट काटने से गुरेज करने लगे हैं। अब प्रबंधन सवारियों के टिकट काटने की व्यवस्था बदलने पर विचार कर…

Read More

निरीक्षण करने हिमाचल आई थी आरोपी शिक्षिका, पूछताछ में खुलासा

निरीक्षण करने हिमाचल आई थी आरोपी शिक्षिका, पूछताछ में खुलासा

धर्मशाला राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो धर्मशाला ने शनिवार को इंदौरा से एक शिक्षिका को शिक्षण संस्थानों की अच्छी छवि दिखाने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा था। दो अन्य लोगों को गगल से 11.48 रुपयों के साथ हिरासत में लिया था। कॉलेजों की अच्छी छवि दिखाने की एवज में रिश्वत के आरोप में पकड़ी गई शिक्षिका एक माह पहले भी हिमाचल प्रदेश आई थी। इस दौरान भी उसने कई शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया था। यह खुलासा रिमांड पर चल रही शिक्षिका ने…

Read More

राणा के खिलाफ फर्जी डिग्री मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

राणा के खिलाफ फर्जी डिग्री मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

शिमला हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय के ट्रस्टी राज कुमार राणा और उनके परिवार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। संपत्तियों को जब्त करने के बाद अब ईडी ने राणा, उसकी पत्नी अशोनी कंवर व बेटी आइना राणा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इसके तहत ईडी ने अप्रवासन ब्यूरो (ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन) को राणा व उसके परिवार के किसी सदस्य को भी देश से बाहर न जाने देने के लिए कहा है। इस सर्कुलर के…

Read More

हिमाचल में स्कूल खुलने के आसार 26 जनवरी के बाद भी कम

हिमाचल में स्कूल खुलने के आसार 26 जनवरी के बाद भी कम

शिमला हिमाचल प्रदेश में ग्रीष्मकालीन स्कूलों के 26 जनवरी के बाद भी खुलने के आसार कम हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर शिक्षा विभाग छुट्टियां बढ़ाने का प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। 26 जनवरी के बाद दो सप्ताह और शिक्षण संस्थान बंद करने की तैयारी है। इसी सप्ताह के अंत तक इस बाबत फैसला होने की संभावना है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने दो विकल्पों का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है। 26 जनवरी के बाद पहले विकल्प के तहत सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों को छह फरवरी तक बंद…

Read More

भाजपा मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड चुनाव को लेकर करेंगे बैठक

भाजपा मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड चुनाव को लेकर करेंगे बैठक

नई दिल्ली पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स… लाइव अपडेट 12:00 PM, 17-JAN-2022 कोरोना से ठीक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां वह उत्तर प्रदेश,…

Read More

लश्कर-ए-मुस्तफा के चार और सदस्यों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल किया आरोप-पत्र

लश्कर-ए-मुस्तफा के चार और सदस्यों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल किया आरोप-पत्र

जम्मू जम्मू संभाग में आतंकियों गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के छद्म संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा की ओर से साजिश रचने के मामले में और चार आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र के अनुसार चारों आरोपी बिहार से हथियार खरीदकर पंजाब, हरियाणा के रास्ते जम्मू-कश्मीर लाए। यह हथियार लश्कर-ए- मुस्तफा संगठन के लिए खरीदे गए थे ताकि जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। एनआईए कोर्ट जम्मू में बिहार के सारण जिले के मोहम्मद अरमान अली उर्फ अरमान मंसूरी…

Read More

प्रदेश के युवाओं को आतंकी खच्चरों के रूप में इस्तेमाल कर रहा है पाकिस्तान : सुरक्षा अधिकारी

प्रदेश के युवाओं को आतंकी खच्चरों के रूप में इस्तेमाल कर रहा है पाकिस्तान : सुरक्षा अधिकारी

श्रीनगर सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकी स्थानीय युवाओं को बरगलाकर आतंक के जाल में फंसा रहे हैं। इन युवाओं का इस्तेमाल आतंकी खच्चरों की तरह किया जा रहा है। यदि ये युवक आतंक का रास्ता छोड़ने की भी योजना बनाते हैं तो इन्हें आसानी से रास्ते से हटाया भी जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ एक मुठभेड़ में मारे गए शहजादपोरा निवासी 24 साल के वसीम कादिर मीर के कॉल विवरण का उल्लेख करते…

Read More