भाजपा मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड चुनाव को लेकर करेंगे बैठक

भाजपा मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड चुनाव को लेकर करेंगे बैठक

नई दिल्ली
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

लाइव अपडेट
12:00 PM, 17-JAN-2022
कोरोना से ठीक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
11:31 AM, 17-JAN-2022
टिकैत से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
पश्चिमी यूपी से बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता संजीव बालियान भारतीय किसान यूनियन नरेश टिकैत से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे हैं। बताया जाता है कि हाल ही में नरेश टिकैत के हाथ का ऑपरेशन हुआ था। तब भी संजीव बालियान उनका हालचाल लेने के लिए उनके गांव पहुंचे थे। बता दें कि हाल ही में टिकैत ने सपा-आरएलडी गठबंधन को समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन बाद में अपना बयान वापस ले लिया था।
11:12 AM, 17-JAN-2022
शिवसेना सांसद का बड़ा बयान
शिवसेना सांसद संजय राउत ने अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की टक्कर और चक्कर राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण है योगी जी गोरखपुर से लड़े या अयोध्या से लड़ें। ये उनका अधिकार है। लेकिन देश में जो अराजकता है, गंगा में लाशों को बहते देखा गया, इससे जिंदा लोग तो उन्हें वोट नहीं देंगे। अखिलेश यादव को पूरा ध्यान चुनाव पर लगाना चाहिए। अखिलेश यादव को भी सबको साथ लेकर ये लड़ाई लड़नी होगी। अहंकार सबको डूबाता है। लोग बहुत बड़ी अपेक्षा के साथ अखिलेश को देख रहे हैं।
09:55 AM, 17-JAN-2022
Punjab Election 2022 : पंजाब के राजनीतिक दलों ने चुनाव टालने की मांग की
पंजाब के प्रमुख राजनीतिक दलों ने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथि बदलने की मांग की है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, भाजपा और बसपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा, ’16 फरवरी को संत रविदास जयंती है। पंजाब के लाखों श्रद्धालु पूजा करने के लिए वाराणसी जाएंगे। ऐसी स्थिति में वह वोट नहीं डाल सकेंगे। इसलिए चुनाव की कोई और तिथि घोषित कर दी जाए।’ राजनीतिक दलों की इस मांग पर आज चुनाव आयोग फैसला करेगा।
09:47 AM, 17-JAN-2022
UP Election 2022 : बसपा सांसद अफजाल अंसारी की तबियत बिगड़ी
बहुजन समाज पार्टी के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की तबियत सोमवार की तड़के अचानक खराब हो गई। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफजाल यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं।

09:44 AM, 17-JAN-2022
Goa Election : टीएमसी को बड़ा झटका, एक महीने पहले शामिल रेजिनाल्डो का इस्तीफा
गोवा में सियासी उठापठक जारी है। अब तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एक महीने पहले कांग्रेस छोड़कर टीएमसी जॉइन करने वाले एलेक्सो रेजिनाल्डो ने इस्तीफा दे दिया है। रेजिनाल्डो गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष और तीन बार के विधायक रहे हैं। यही नहीं, निर्दलीय विधायक प्रदेश गोआंकर ने भी टीएमसी जॉइन करने के बाद ममता बनर्जी को झटका देते हुए एक हफ्ते के अंदर ही कांग्रेस का दामन थाम लिया।
09:35 AM, 17-JAN-2022
Assembly Election 2022 Live: कोरोना से ठीक होने के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड चुनाव को लेकर करेंगे बैठक
पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे मीडियाकर्मी
मीडियाकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलेट से वोट डालने की सुविधा अब मीडियाकर्मियों को भी दे दी है। अलग-अलग राज्यों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Related posts