देहरादून उत्तराखंड में नई राजस्व संहिता (रेवेन्यु कोड) लागू होगी। राजस्व परिषद ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर शासन को सौंप दिया है। अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित विधि समिति की बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। इसके बाद इसे कैबिनेट को भेज दिया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम) 1950 और भू राजस्व अधिनियम लागू हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अधिनियम भी प्रचलन में हैं। यह सभी अधिनियम उत्तर प्रदेश से धारण किए गए हैं। समय-समय पर इनमें जरूरत…
Read Moreहिमाचल की बेटी रेणुका ने विश्व के टॉप गेंदबाजों में 13वा रैंक किया हासिल
धर्मशाला कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार शामिल महिला क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली हिमाचल की बेटी रेणुका ने अब टी-20 गेंदबाज की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-20 में जगह बना ली है। रेणुका सिंह टॉप-20 गेंदबाजों में 612 अंकों के साथ इस समय 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजी का ऐसे ही प्रदर्शन जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं, जबकि वह टॉप थ्री टी-20 गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगी। वर्तमान में 751 अंकों के साथ इंग्लैंड की शॉपी इलेस्टोन नंबर वन के साथ पर है। इसके…
Read Moreकांग्रेस 21 सितंबर को 38 चेहरों पर लगाएगी मोहर, अन्य 30 पर हो रहा है विचार विमर्श
शिमला कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अस्वस्थ होने के चलते यह बैठक पहले 15 से टालकर 20 सितंबर के लिए प्रस्तावित की गई थी। शुक्रवार को बैठक की तारीख बदलकर इसे 21 सितंबर कर दिया गया है। नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक दो दिन चलेगी। इसमें टिकटों को लेकर 38 सीटों पर चेहरों की स्थिति साफ हो जाएगी। इन सीटों से टिकट के लिए एक-एक नाम भेजे गए हैं। 30 सीटों पर टिकट तय…
Read Moreभूतपूर्व सैनिकों की निर्धारित सेवानिवृत्ति अवधि हाईकोर्ट ने की रद्द
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती मामले में भूतपूर्व सैनिकों की निर्धारित सेवानिवृत्ति अवधि को रद्द कर दिया है। भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए सेवानिवृत्ति अवधि तय की थी। 31 अक्तूबर 2019 से 31 दिसंबर 2020 की अवधि में सेवानिवृत्त हुए सैनिकों को ही पुलिस भर्ती के लिए योग्य घोषित किया गया था। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने इसे गैर कानूनी बताया है। अदालत ने 12 भूतपूर्व सैनिकों की याचिकाओं को निपटारा करते हुए यह निर्णय सुनाया। 10 सितंबर…
Read Moreमुख्य निर्वाचन आयुक्त 22 से 24 सितंबर तक रहेंगे हिमाचल दौरे पर
शिमला राज्य चुनाव विभाग का ब्रांड एंबेसडर पुलिस बैंड 22 सिंतबर को शिमला में प्रस्तुति देगा। हारमनी ऑफ पाइन्स नाम से मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड ने रिएलिटी शो हुनरबाज में खूब धूम मचाई थी। दूसरी ओर, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार 22 से 24 सितंबर तक हिमाचल दौरे पर आएंगे। उनका यह दौरा तय हो गया है। इसकी जानकारी निर्वाचन विभाग को दे दी गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय अधिकारियों के दल के साथ 22 से 24 सितंबर तक हिमाचल आएंगे। इनके…
Read Moreकुल्लू दशहरा में आ सकते हैं पीएम मोदी : सीएम जयराम
कुल्लू मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल्लू दशहरा में आ सकते हैं। शुक्रवार को कुल्लू के ढालपुर में सीएम जयराम ने 26 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण प्रदेश का विकास करना आसान नहीं था। आज प्रदेश जहां पहुंचा है उसमें सब लोगों का सहयोग रहा है। कोविड संकट की स्थिति में भाजपा सरकार ने आज तक सबसे ज्यादा विकास किया है। विकास के आंकड़े बोल रहे हैं। बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। जो…
Read Moreआरोपियों के घर गरजा बुलडोजर, संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू
हमीरपुर हमीरपुर जिले के सिटी फॉरेस्ट के पास जंगल में एक युवती के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में युवती और उसके प्रेमी के साथ मारपीट कर रहे थे। साथ ही करीब छह युवक उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बना रहे थे। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब युवती के साथ जोर जबरदस्ती करने वाले आरोपियों की अचल संपत्ति में अवैध निर्माण/अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एसपी शुभम पटेल ने बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत सिटी फारेस्ट की…
Read Moreकानून व्यवस्था ध्वस्त प्रदेश पनप रहा है माफियाराज : कांग्रेस विधायक : विनय कुमार
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। माफियाराज का बोलबाला है। ऊना जिले में हुए गोलीकांड में युवक की हत्या पर दुख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं चिंतनीय है। विधायक विनय कुमार ददाहू में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। विज्ञापन उन्होंने कहा कि ऊना जिले की घटना को देखकर लगता है कि उस युवक की हत्या एक साजिश के तहत की…
Read Moreहाईकोर्ट ने चिकित्सकों के 300 पदों की भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चिकित्सकों के 300 पदों की भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। मंत्रिमंडल के निर्णय के मुताबिक प्रदेश में डॉक्टरों के 300 पदों की भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए छूट दे दी है। डॉक्टर शौर्या चौधरी की ओर से दलील दी थी कि सरकार वर्ष 2012 से 2022 तक इन पदों को वॉक इन इंटरव्यू से ही भरती आ…
Read Moreआईटीआई प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के निर्णय को हाईकोर्ट ने ठहराया सही
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राजकीय आईटीआई में 248 पदों की चयन प्रक्रिया को रद्द करने के निर्णय को सही ठहराया है। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि इस भर्ती घोटाले में की गई जांच के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का निर्णय सही और उचित है। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने 71 चयनित उम्मीदवारों की याचिका को खारिज करते हुए यह निर्णय सुनाया। वर्ष 2018 में तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षक के 248 पद भरने का विज्ञापन जारी किया था। उसी वर्ष…
Read More