रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार में 14 जून तक मुफ्त ऑनलाइन दस्तावेजों के अपडेशन की सुविधा दी गई है। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति स्वयं के माध्यम से अपने आधार कार्ड अपडेशन के लिए पहचान और पता प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करता है, तो उससे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह बात उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने प्रेस को जारी बयान में कही। न्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वयं ऑनलाइन पहचान और पता प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने में अक्षम है, तो वह नजदीकी…
Read Moreपुलिस ने लाल ढांग में पकड़ी शराब की खेप
पांवटा साहिब/नघेता(सिरमौर)। पुरुवाला थाना के तहत सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम ने गाड़ी से अंग्रेजी शराब और बीयर की 60 पेटी बरामद की है। पुलिस पुरुवाला थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सिंघपुरा चौकी प्रभारी एएसआई भरत सिंह, आरक्षी शरणदीप और आरक्षी जसबीर सिंह ने बुधवार देर रात गोजर, खोदरी माजरी, किल्लोड़ मार्ग पर लालढांक के समीप नाका लगाया था। इसी बीच एक गाड़ी किल्लोड़ की तरफ से आई। चालक नाकेबंदी देख कर गाड़ी वापस लेने लगा। पुलिस ने…
Read Moreराज्यपाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की
शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में राज्य में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हाल ही में प्राकृतिक उत्पादों की मांग में बढ़ोतरी हुई है और किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में कृषि विश्वविद्यालयों के साथ कृषि प्रौद्योगिकी विकास में भागीदारी, इनकी ब्रैंडिंग और पैकिंग विकास तथा छात्रों और प्रशिक्षुओं के लिए फैलोशिप…
Read Moreफ्रांस के पूर्व पीएम फिलिप भारत यात्रा पर, गांधी स्मृति पहुंचकर जाहिर की खुशी
फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप मंगलवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां वह गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी के जीवन से परिचित हुए। राष्ट्रपिता गांधी के उस कमरे में भी गए जहां वे अपने जीवन के अंतिम 144 दिन गुजारे। कमरे को देखकर एडवर्ड ने खुशी जाहिर की। आगंतुक बुक में लिखा कि इस भवन से गांधी हमें एक संदेश भेजते हैं जिसने न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता को प्रभावित किया है। इनकी सादगी सार्वभौमिकता का एक रूप है। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति…
Read Moreएनपीएस कोष लौटाने का प्रावधान नहीं, अंग प्रत्यारोपण के लिए निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता खत्म
केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा कि पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) अधिनियम में एनपीएस कोष को वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। दरअसल, पांच गैर भाजपा शासित राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने के लिए एनपीएस कोष की मांग की थी। बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को वापस लागू करने के अपने फैसले के बारे में केंद्र को सूचित किया है। अंग प्रत्यारोपण के लिए अब किसी…
Read Moreआतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में नौ जगहों पर NIA का छापा
कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों, सुरक्षाकर्मियों की लक्षित हत्याओं और आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेसी (एनआईए) ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और अनंतनाग में नौ ठिकानों पर छापे मारे। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके से डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि किस-किस के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई प्रदेश में साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर अल्पसंख्यकों, सुरक्षाकर्मियों को निशाने और साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाले आतंकवादी…
Read Moreसोलन के डमरोग में युवक की मौत का खुलेगा राज, गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड में
सोलन। शहर के साथ लगते डमरोग गांव के समीप संदिग्ध हालात में शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब दोनों से मामले को लेकर पूछताछ करेगी। ताकि युवक की मौत के संबंध में खुलासा हो सके कि युवक की हत्या या फिर दुर्घटना से मौत हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार डमरोग के समीप सड़क के नीचे झाड़ियों में एक युवक का…
Read Moreबजट सत्र: चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ का बजट बढ़ा
राज्य का चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 13,141.07 करोड़ रुपये बढ़ गया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 4 मार्च, 2022 को 51,365 करोड़ का बजट पेश किया था, जो चर्चा के बाद 54,592 करोड़ रुपये का पारित हुआ था। इसके बाद भी सरकार को 13,141.07 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन भोजनकाल के बाद वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रथम और अंतिम किस्त प्रस्तुत की। विधानसभा अध्यक्ष…
Read Moreराज्यपाल ने नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश को नशामुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए लोगों से प्रत्येक स्तर पर सहयोग करने की अपील की है ताकि युवाओं को नशे के चंगुल में फंसने से बचाया जा सकेे। राज्यपाल ने आज राजभवन में नशामुक्ति तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक से संबंधित विषयों पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पंचायती राज, शैक्षणिक संस्थानों, गैर…
Read Moreविभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से की भेंट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन भोजनावकाश के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों तथा लोगों से भेंट की और जन शिकायतों का निवारण किया। इस अवसर पर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव जगदीश रेड्डी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के परिचालक संघ ने मुख्यमंत्री से भेंट की और परिचालकों की विभिन्न समस्याओं व मांगों से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए…
Read More