
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में कमला बालिका उच्च विद्यालय के भवन में कई सालों से रखे ईवीएम हटाने की मांग चल रही है। गौरतलब है कि इसी मांग को लेकर बीजेपी और आरजेडी सदस्यों ने बिहार विधान परिषद में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही करीब दस मिनट के लिए रोक दी गई।
शिक्षा मंत्री पी.के. शाही ने बताया कि इसके लिए समय-सीमा बतलाना संभव नहीं, उनका कहना है कि बीजेपी और आरजेडी सदस्य सदन के बीच आ गए और सरकार से अपने सवालों की मांग करने लग गए।
और वह धरने पर बैठे रहे। बैद्यनाथ का कहना था कि उक्त स्कूल में लंबे समय से ईवीएम रखे होने और उसके लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से वहां पठन-पाठन का काम सही तरीके से नहीं हो पाता है। सभापति ने भी बताया कि अगले वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के समय उन ईवीएम की जरूरत होगी। ऐसे में वहां से ईवीएम हटा ली जाएंगी।
