अंगुठे में फिर लगी गेंद, कराह उठे धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान एक बार फिर अंगुठे में चोट खा बैठे। धोनी को रांची में हुए तीसरे वन-डे से पूर्व भी इसी अंगुठे में चोट लग गई थी। धोनी को नेट पर अभ्यास के दौरान मनप्रीत गोनी की गेंद पर चोट लगी। गेंद लगते ही धोनी दर्द से कराह उठे और जमीन पर बैठ गए। टीम के फीजियो और कोच तुरंत उनके पास पहुंचे। हालांकि धोनी कुछ देर बाद ही फिर से अभ्यास में व्यस्त हो गए लेकिन इस बार उन्होंने तेज…

Read More

जन्मदिन विशेषः द वॉल, मि. डिपेंडेबल और श्रीमान भरोसेमंद

जन्मदिन विशेषः द वॉल, मि. डिपेंडेबल और श्रीमान भरोसेमंद

द वॉल, मिस्टर डिपेंडेबल और श्रीमान भरोसेमंद, राहुल द्रविड़ को ये खिताब क्रिकेट फैंस ने दिए हैं। क्रिकेट की दुनिया का यह महान खिलाड़ी डेढ़ दशक तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी का आधार स्तंभ रहा। टीम की हर जरूरत और हर चुनौती को फ्रंट फुट पर आकर स्वीकार किया। द्रविड़ ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग भी की और सातवें नंबर पर भी खेले, जब टीम को अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत पड़ी तो विकेट के पीछे खड़े होने से भी नहीं हिचके। विदेशों में हमेशा बैकफुट पर रही टीम इंडिया…

Read More

अगले ओलंपिक तक खेलना है लक्ष्य: ज्वाला

चेन्नई: राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता और युगल विशेषज्ञ बैडमिंटन खिलाडी ज्वाला गुट्टा का देश के लिए 2016 के अगले ओलंपिक तक खेलने का लक्ष्य है। तीन महीने के ब्रेक के बाद नए सत्र के लिए अपना अभ्यास शुरू करने जा रही ज्वाला ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘मैं रियो में अगले ओलंपिक तक देश के लिए खेलना चाहती हूं। मैं तीन महीनों तक ब्रेक पर थी और अब मैं अपना अभ्यास जल्द शुरू करने वाली हूं ताकि मार्च में आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के लिए पूरी मैच फिटनेस के…

Read More

सहवाग को कभी रास नहीं आई कोटला की पिच

नई दिल्ली: नजफगढ के नवाब वीरेंद्र सहवाग को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं किए जाने से दिल्ली के दर्शक भले ही निराश थे लेकिन हकीकत यह है कि यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। सहवाग ने विश्व कप 2011 में जीत के बाद से 15 एकदिवसीय मैचों में केवल 513 रन बनाए हैं। इनमें से 219 रन उन्होंने एक पारी में (वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में) में बनाए थे। इस तरह से…

Read More

भारत की रोमांचक जीत

नई दिल्ली: भारत ने पाक को करारी मात देकर आज का मैच 10 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही इस सिरीज पर पाकिस्तान का कब्जा हो गया। इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ दी मैच दिया गया। भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 168 रनों की चुनौती रखी थी जिसका पीछा करते हुए पूरी पाकिस्तानी टीम 157 रन बनाकर ढेर हो गई। कप्तान मिस्बाह उल हक ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 39 रनों की…

Read More

फेयरपेक्स 2012 की टीम में चुने गए कोहली

टीम इंडिया के नए स्टार विराट कोहली के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गया है। कोहली को फेयरपैक्स मीडिया टीम-2012 की अंतिम एकादश में खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार विराट कोहली एकलौते भारतीय हैं जिन्हें फेयरपैक्स मीडिया टीम-2012 में शामिल किया गया है। कोहली के अलावा विश्व के चार दूसरे देशों के खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के फैफ डू प्लेसिस, ऑस्ट्रेलिया के माईकल क्लार्क, दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलेंडर और इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक को…

Read More

ईडन गार्डंस में जमकर बरसेंगे रन: प्रबीर

पाकिस्तान के खिलाफ पहले वन-डे मैच में तेज गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए अच्छी खबर है। तीन जनवरी से यहां के ईडन गार्डंस में होने वाले दूसरे वन-डे मैच में बल्लेबाजों के अनुकूल विकेट होगी। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के पास न सिर्फ बड़ा स्कोर करने का मौका होगा बल्कि यह मैच जीतकर सीरीज में वापसी करने का भी अवसर होगा। तीन वन-डे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अभी 0-1 से पिछड़ी है। टीम इंडिया को सीरीज में…

Read More

बांगर ने लिया प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और रणजी टीम रेलवे के कप्तान संजय बांगर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बांगर ने बंगाल के खिलाफ मिली 122 रन की जीत के बाद संन्यास की घोषणा की। 12 टेस्ट और 15 वन-डे खेल चुके 40 वर्षीय बांगर ने कहा, ‘मुझे भरोसा था कि रेलवे की टीम रणजी ट्रॉफी नाकआउट दौर में जरूर पहुंचेगी। अब जबकि हम होड़ से बाहर हो गए हैं तो मुझे लगा कि संन्यास लेने के लिए मेरे लिए सबसे उपयुक्त समय यही है।’ बांगर के नाम 12…

Read More

अगला वसीम अकरम हो सकता है जुनैद: यूनुस

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें दूसरा वसीम अकरम बनने की पूरी क्षमता है। 23 वर्षीय जुनैद ने भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में चार विकेट लेकर टीम इंडिया को हारने के लिए मजबूर कर दिया था। यूनुस ने कहा, ‘जिस तरह वह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है। यह उनके साथ ही टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। अगर वह इसी तरह का प्रदर्शन…

Read More

बड़ौदा के खिलाफ खेलेंगे सचिन तेंदुलकर

हाल ही में वन-डे क्रिकेट को अलविदा कह चुके दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बड़ौदा के खिलाफ छह जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई की ओर से खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘सचिन बड़ौदा के खिलाफ खेलेंगे। क्वार्टर फाइनल के लिए टीम का चयन बृहस्पतिवार को किया जाएगा।’ हालांकि जहीर खान के खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है। दलाल ने कहा कि जहीर की उपलब्धता के बारे में उन्हें टीम के फीजियो से बात…

Read More