नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में एक बुजुर्ग की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई। बुजुर्ग के बेटे का आरोप है कि पार्क में रामलीला का टेंट लगाने के एवज में पुलिसकर्मी रिश्वत मांगने आए थे। जिसका विरोध करने पर पुलिस ने उनकी पिटाई की। बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग रोहिणी सेक्टर तीन रामलीला कमेटी के सदस्य थे। हालांकि पुलिस ने आरोप को निराधार बताया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर…
Read MoreCategory: National News
अकाउंट हैक कर 5.78 लाख उड़ाया
नई दिल्ली। कृष्णा नगर इलाके में हाईटेक बदमाशों ने बैंक अकाउंट हैक कर एक इंजीनियर को 5.78 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित को बैंक से निकाले गए रुपयों का मैसेज न आए इसके लिए बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन भी बंद करवा दिया था। एक साथ हुई ट्रांजेक्शन की वजह से बैंक कर्मियों ने इंजीनियर का अकाउंट फ्रीज कर उन्हें सूचना दी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित की शिकायत पर कृष्णा नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के…
Read Moreहिंसा पीड़ितों ने जंतर मंतर पर बयां की पीड़ा
नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा में अपनों को खोने का दर्द लोगों के चेहरों पर साफ पढ़ा जा सकता था। सगे-संबंधियों को खोने के अलावा हिंसा की आग में अपना सब कुछ गवां बैठे लोगों ने जंतर-मंतर को अपना सहारा बनाया और यहां धरना दिया। मुजफ्फरनगर के कई गांवों से बेदखल होकर आए लोगों ने कहा कि, अब उनके लिए अपने घर वापस लौटना मुश्किल होगा। पीड़ितों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बरती गई ढिलाई को जिम्मेदार बताते हुए राष्ट्रपति से यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।…
Read Moreअब एलाइजा विधि से होगी डेंगू की जांच
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार से एलाइजा विधि से डेंगू की जांच की जाएगी। अभी तक अस्पताल में डेंगू की जांच रैपिड कार्ड रीडर से होती थी। शनिवार को अस्पताल में नेशनल वेक्टर बार्न डिजीज एंड कंट्रोल प्रोग्राम, दिल्ली से जुड़े अधिकारियों की टीम ने सर्वे किया और एलाइजा के 96 टेस्ट किट देने की बात कही। रविवार को जिला अस्पताल की कार्यवाहक सीएमएस डॉ. मीना मिश्रा ने बताया कि एनवीबीडीसीपी की दो अधिकारियों की टीम ने दौरा किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में डेंगू के मरीजों…
Read Moreअब एयरपोर्ट टर्मिनल 3 तक जाएगी वोल्वो
नई दिल्ली। इंटरनेशनल व डोमेस्टिक एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें टर्मिनल 3 के अंदर तक वोल्वो बस की सेवा उपलब्ध होगी। हरियाणा परिवहन विभाग ने चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट व गुड़गांव रूट के किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है। बढ़ोतरी शुक्रवार से शुरू करनी थी, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग के साथ जानकारी के अभाव में इसे शनिवार से शुरू किया जा रहा है। पहले चंडीगढ़ से दिल्ली आईएसबीटी का किराया 510 रुपये था, अब यात्रियों को 520 रुपये देने होंगे। इसी तरह चंडीगढ़…
Read Moreआत्मविश्वास व बागियों ने डुबोई नैया
नई दिल्ली। डूसू चुनाव में मतदान तक 4-0 का दावा करने वाली एनएसयूआई के लिए एबीवीपी के लिए किया गया नकारात्मक प्रचार, भीतर घात व आत्मविश्वास भारी पड़ गया। रही सही कसर आइसा उम्मीदवारों ने पूरी कर दी। एनएसयूआई पर सबसे ज्यादा घाटा दो बागियों के चुनाव लड़ने से हुआ, जिसका खामियाजा उन्हें उपाध्यक्ष पद गंवा कर भुगतना पड़ा। एनएसयूआई बागियों को मनाने में कामयाब होती तो यह समीकरण दो-दो को हो सकता था। एनएसयूआई को ऐसे समय में झटका लगा, जब विधानसभा चुनाव सिर पर है। इस साल भी…
Read Moreदोषियों ने समाज को भी दिए घाव
नई दिल्ली। अदालत ने माना कि गैंगरेप के दोषियों ने पीड़ित युवती के शरीर पर ही बल्कि समाज को भी गहरे घाव दिए हैं। दोषियों के अपराध के कारण समाज में आक्रोश फैला। ऐसे अपराधियों को माफ नहीं किया जा सकता। समाज में यह संदेश देना जरूरी है कि अपराधियों ने जिस प्रकार का अपराध किया है उससे वे केवल मृत्युदंड के हकदार हैं। न्यायाधीश योगेश खन्ना ने अपने फैसले में दोषियों के व्यवहार को लेकर कड़ी टिप्पणियां की हैं। अदालत ने कहा कि दोषियों ने जिस प्रकार युवती को…
Read Moreजाटों ने दी बहादुरगढ़ बॉर्डर जाम करने की चेतावनी
नई दिल्ली। देशव्यापी आंदोलन की हुंकार के साथ जंतर मंतर पर जमा हुए जाट बहादुरगढ़-दिल्ली बॉर्डर जाम करने की चेतावनी देकर लौट गए। केंद्र में आरक्षण की मांग कर रहे जाट चार दिन से जंतर मंतर पर अनशन कर रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसको देखते हुए पुलिस ने भी व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी थी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और खाप पंचायतों के बैनर तले शुक्रवार को भारी संख्या में जाट जंतर मंतर पहुंचे। आंदोलनकारियों ने शाम चार बजे केंद्र सरकार से…
Read Moreअक्षय, मुकेश को जेल नंबर 4 से पांच में भेजा
नई दिल्ली। वसंत विहार गैंग रेप मामले में फांसी की सजा पाए कैदी अक्षय और मुकेश को सुरक्षा कारणों से तिहाड़ जेल नंबर चार से जेल संख्या पांच में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल संख्या पांच की सेल में दोनों कैदियों की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है। जबकि विनय और पवन को फिलहाल तिहाड़ जेल नंबर सात में ही रखा गया है। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता के अनुसार, जेल संख्या पांच में युवा…
Read Moreबैंक के बाहर ढाई लाख की लूट
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में शनिवार दोपहर हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैवल एजेंसी मालिक से ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय पीड़ित बैंक ऑफ इंडिया से कैश निकालकर टैक्सी स्टैंड की ओर जा रहा था। मयूर विहार थाना पुलिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रैवल एजेंसी मालिक गुरमीत सिंह (47) परिवार के साथ कोटला गांव में रहते हैं। इनका मयूर विहार में टैक्सी स्टैंड है। शनिवार दोपहर गुरमीत पास में ही स्थित बैंक ऑफ इंडिया…
Read More